{"_id":"6a940c445813cf68910fb001","slug":"uproar-over-purification-ritual-following-kharge-s-rally-congress-members-in-bhopal-approach-police-station-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण पर घमासान: भोपाल में कांग्रेसी पहुंचे थाने, SC-ST कानून में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण पर घमासान: भोपाल में कांग्रेसी पहुंचे थाने, SC-ST कानून में कार्रवाई की मांग
Sun, 30 Aug 2026 04:27 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:27 PM IST
सार
खरगे की हल्द्वानी सभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर गंगाजल छिड़ककर कथित शुद्धिकरण किए जाने का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। भोपाल में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर थाने में आवेदन देकर दोषियों पर एफआईआर और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के नेता एमपी नगर थाने में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण का मामला अब भोपाल पहुंच गया है। रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के नेता और कार्यकर्ता एमपी नगर थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खरगे की सभा खत्म होने के बाद भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गंगाजल छिड़ककर मंच और मैदान का कथित शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने इसे सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
ऐसी सोच को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि किसी नेता की सभा के बाद उसके मंच या कार्यक्रम स्थल को शुद्ध करने की कार्रवाई सामाजिक रूप से आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे छुआछूत और भेदभाव जैसी सोच को बढ़ावा मिलता है। कांग्रेस ने संबंधित लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें-यूसीसी: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान, बोले-2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो खत्म करेंगे काला कानून
विज्ञापन
कांग्रेस के कई पदाधिकारी पहुंचे थाने
शिकायत देने वालों में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बारोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी मुकेश बंसल, संगठन महामंत्री रमेश चंद्र बकोरिया, प्रदेश सचिव जगदीश रोहर व महेश वर्मा और जिला अध्यक्ष नीरज चंडाले समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें-खून से लिखा सरकार को खत: शिक्षक अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, बोले-अब भी नहीं जागी सरकार, 10 दिन से हड़ताल पर
हल्द्वानी की सभा से जुड़ा है मामला
मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा से जुड़ा है। कांग्रेस के अनुसार सभा समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गंगाजल का छिड़काव किया और मंच-मैदान के कथित शुद्धिकरण की बात सामने आई। अब कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने भोपाल पुलिस से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।