फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - BJP's resolution letter is the vision document for the next five years.

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-भाजपा का संकल्प पत्र अगले पांच वर्ष का विजन डॉक्यूमेंट है

Sun, 14 Apr 2024 01:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Apr 2024 01:41 PM IST
सार


भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अगले पांच वर्ष का विजन डॉक्यूमेंट है। 
 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - BJP's resolution letter is the vision document for the next five years.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का संकल्प पत्र  (मोदी जी की गारंटी)  जारी किया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह संकल्प-पत्र अगले पांच वर्ष के विकास का विजन डॉक्यूमेंट है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस संकल्प-पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्ष सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का विजन है। यह विजन डॉक्यूमेंट भी भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जारी किया है, जो यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दलित, वंचित, शोषित व सर्वहारा वर्ग के लिए भाजपा सरकार आगे लगातार कार्य करती रहेगी। संकल्प-पत्र में जो बातें कही गई हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन सभी बातों को पूरा करेगी।  
विज्ञापन


संकल्प-पत्र में 2047 का विकसित भारत निहित है  
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म-जयंती पर अपना संकल्प-पत्र जनता के सामने प्रस्तुत किया है। इस संकल्प-पत्र को लेकर हम सब संकल्प ले सकते हैं कि अगले पांच वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सेवा, सुशासन को समर्पित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस संकल्प-पत्र में 2047 का विकसित भारत निहित है। भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती है उस संकल्प को पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस दिशा में काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed