फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav's road show in Bhopal, said - public's enthusiasm will demoralize the opposition.

MP News: सीएम ने आलोक शर्मा के समर्थन में किया रोड शो, डॉ. यादव बोले-जनता का उत्साह विपक्ष का मनोबल गिराएगा

Sun, 28 Apr 2024 10:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Apr 2024 10:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जनता का यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav's road show in Bhopal, said - public's enthusiasm will demoralize the opposition.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम भोपाल के कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके साथ हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हाथ में कमल का चिन्ह लेकर चल रहे थे। रथ पर भगवान राम की तस्वीर भी रखी हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल में जनता का उत्साह देखकर समझ में आ रहा है कि यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा। भोपाल में ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर सड़क पर आ गया है। यह हमारे लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस बार सभी को भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करना है। देश कह रहा है कि ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed