फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav on a one-day tour of UP tomorrow, will hold Lok Sabha cluster meeting, will give m

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव कल यूपी के एक दिनी दौरे पर, लोकसभा क्लस्टर की बैठक लेंगे, देंगे जीत का मंत्र

Mon, 12 Feb 2024 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 Feb 2024 10:08 PM IST
सार

डॉ. यादव 13 फरवरी को यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाली आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav on a one-day tour of UP tomorrow, will hold Lok Sabha cluster meeting, will give m
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालेंगे। डॉ. यादव 13 फरवरी को यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाली आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 बजे हवाई पट्टी मन्दूरी, आजमगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद जयपुरिया स्कूल मिरिया कंधरापुर पहुंचकर दोपहर 12 बजे अपेक्षित श्रेणी की पहली बैठक लेंगे। दूसरी बैठक 1.30 बजे से तथा 2.45 बजे से अपेक्षित श्रेणी की तृतीय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


डॉ. मोहन यादव अपेक्षित श्रेणी की तीन बैठकों को करेंगे संबोधित
अपने एक दिवसीय यूपी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायच सदस्य शामिल होंगे।    
विज्ञापन


भाजपा का लक्ष्य है 400 पार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य पूर्ति के उद्देश्य से भाजपा ने देशभर में लोकसभा क्षेत्रों को क्लस्टर के रूप में बांटा है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी क्लस्टर स्तर पर जाकर बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाले पांच लोकसभा क्षेत्रों में बैठकें लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed