{"_id":"65ba5326a7b1f67a7e006eb7","slug":"mp-news-cm-dr-mohan-said-the-decision-on-gyanvapi-will-prove-to-be-a-milestone-in-a-way-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. मोहन बोले- ज्ञानवापी पर आया फैसला एक तरह से मील का पत्थर साबित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. मोहन बोले- ज्ञानवापी पर आया फैसला एक तरह से मील का पत्थर साबित होगा
Wed, 31 Jan 2024 08:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 31 Jan 2024 08:12 PM IST
सार
ज्ञानवापी मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह फैसला एक तरह से मील का पत्थर साबित होगा। बता दें वाराणासी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने के अंदर हिंदू भक्तों को पूजा करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वाराणासी की जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में जो फैसला किया यह एक तरह से मील का पत्थर रहेगा। उन्होंने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट एक तथ्यात्मक रिपोर्ट है। रिपोर्ट यह बताती है कि यह फैसला किसके पक्ष में आना चाहिए वह अपने आप में इशारा बता रहा है। सारे प्रमाण के बाद भावनात्मक रूप से हिंदू समाज के लिए महत्वपूर्ण फैसला है।
पूर्व सीएम बोली- मथुरा और काशी में भी मूल स्थान पर बनें मंदिर
वहीं, पूर्व सीएम उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ज्ञानवापी पर वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का फैसला आया है। वह सुखद हैं। उन्होंने कहा मैंने स्वयं 1993 में ज्ञानवापी की दीवारों पर अंकित मूर्तियों की पूजा की है। उन्होंने का कि 1991 में भी मैंने संसद में यह प्रस्ताव रखा था कि अयोध्या, मथुरा, काशी तीनों को हिंदुओं को सौंप दीजिए। पूर्व सीएम ने कहा कि वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद मैं फिर से अनुरोध करुंगी कि अयोध्या की ही तरह मथुरा और काशी में भी मूल स्थान पर मंदिर बने तथा पूजा का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि इसलिए इन्हें हिंदुओं को सौंप दीजिए। यही संपूर्ण समाधान है।