{"_id":"69135bbe297e16f891037535","slug":"mp-news-cm-congratulates-aiims-on-second-successful-heart-transplant-organ-donor-families-to-be-honoured-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM ने एम्स में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर दी बधाई, अंगदान करने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM ने एम्स में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर दी बधाई, अंगदान करने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
Tue, 11 Nov 2025 09:23 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:23 PM IST
सार
एम्स भोपाल में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेश की मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि देहदान करने वाले परिवारों को राज्य सरकार सम्मान और मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर दे रही है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी स्थित एम्स अस्पताल में दूसरा हृदय प्रत्यारोपण सफल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम के चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और बेहतर चिकित्सा क्षमता का संकेत है।
अंगदान को बताया मानवता की सर्वोच्च सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान किसी भी तरह की सेवा से बढ़कर है और यह समाज में नई जीवन-शैली और संवेदनशीलता की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में एम्स भोपाल में एक ब्रेन डेड युवक के 5 अंगों का दान किया गया था, जिससे कई गंभीर रोगियों को नया जीवन मिला। उनके अनुसार, यह घटना ‘अंगदान-महादान’ अभियान की प्रभावशीलता को सिद्ध करती है।
यह भी पढ़ें-सीएम बोले- सरपंचों को 25 लाख तक के काम के अधिकार, 2026 कृषि वर्ष घोषित होगा
विज्ञापन
देहदान करने वाले परिवारों का होगा सम्मान
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने देहदान और अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल की है। अब देहदान करने वाले नागरिकों को मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा तथा उनके परिजनों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि समाज में अंगदान की जागरूकता बढ़ाने और ऐसे कार्यों को सम्मान देने से अधिक लोग आगे आएंगे और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें-आलमी इज्तिमा की तैयारियां तेज, कल से जमाअतों का आना होगा शुरू,स्टेशन से लेकर मैदान तक कड़े इंतजा