फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Cleanliness Fortnight will start from Prime Minister's birthday, CM appeals to public for participati

MP News: प्रधानमंत्री के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीएम ने जनता से की भागीदारी की अपील

Mon, 16 Sep 2024 04:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता का काम सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने अपील की कि "स्वच्छता ही सेवा अभियान" में बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से हिस्सा लें।

विज्ञापन
MP News: Cleanliness Fortnight will start from Prime Minister's birthday, CM appeals to public for participati
सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के दिन से प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा अभियान" की भावना के साथ मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की ओर से जन भागीदारी के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान को आम जनता ने एक जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।
विज्ञापन


संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हमें "संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता" के सिद्धांत पर अमल करना होगा। अपने व्यवहार में स्वच्छता के साथ ही अपने आसपास भी स्वच्छता रखना चाहिए। स्वच्छता के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। पहला- आमजनता की भागीदारी, दूसरा- स्वच्छता के लिए श्रमदान और तीसरा स्तंभ है सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित गतिविधियों का संचालन।
विज्ञापन


आम जनता से अभियान में भागीदारी की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता का काम सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने अपील की कि "स्वच्छता ही सेवा अभियान" में बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से हिस्सा लें। स्वच्छता पखवाड़े में स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यशालाओं और कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से स्वच्छता के महत्व और आवश्यकता से आमजनता को अवगत करवाया जाएगा। विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ ही पखवाड़े की सफलता के लिए सामाजिक, व्यापारिक,धार्मिक संगठनों और ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी सेवा अभियान में शामिल होंगे। नवाचारों के माध्यम से अभियान को सफल और प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिन के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed