फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Child Congress will become the strength of Congress on social media, Nath said, be the support of the

MP News: सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ताकत बनेगी बाल कांग्रेस, नाथ बोले बेसहारों का सहारा बनें

Sun, 16 Apr 2023 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Apr 2023 09:33 PM IST
सार

कमलनाथ बोले भाजपा कैसे सोशल मीडिया का उपयोग झूठ और फरेब की राजनीति के लिए कर रही है। उसका जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है। यह तभी होगा जब आप दिलचस्पी लेंगे।

विज्ञापन
MP News: Child Congress will become the strength of Congress on social media, Nath said, be the support of the
बाल कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बाल कांग्रेस की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में किया गया। इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बाल कांग्रेस को संबोधित किया। नाथ ने कहा कि आप सबको इतिहास की जानकारी होना जरूरी है, कैसे हमारे देश के महान नेताओं महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, अबुल कलाम आजाद, भगतसिंह जैसे तमाम नेताओं ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, आजादी दिलायी। आप सब बेसहारों का सहारा और बेजुबानों की जुबान बने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल पहले तक पांच प्रतिशत लोग ही इंटरनेट से जुड़े थे, आज 99 प्रतिशत लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। आज अधिकांश सही जानकारी हमें इंटरनेट से मिल जाती है। नाथ ने कहा कि भाजपा कैसे सोशल मीडिया का उपयोग झूठ और फरेब की राजनीति के लिए कर रही है। उसका जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है। यह तभी होगा जब आप दिलचस्पी लेंगे।
विज्ञापन


मप्र बाल कांग्रेस के प्रभारी एवं सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जोशी ने कहा कि बाल कांग्रेस की सोशल मीडिया पर एक्टिविटी के लिए जल्द ही प्लान बनाएंगे। इसमें सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर बाल कांग्रेस इतिहास की सही जानकारी के साथ ही भाजपा के झूठ का जवाब देने के लिए एक्टिव रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed