फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Mohan Yadav released the musical album of Rajadhiraj Love Life Leela in Delhi.

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में किया राजाधिराज लव लाइफ लीला के म्यूजिकल एल्बम को जारी

Sun, 08 Dec 2024 11:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Dec 2024 11:57 PM IST
सार

सीएम यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Mohan Yadav released the musical album of Rajadhiraj Love Life Leela in Delhi.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राजाधिराज लव लाइफ लीला नाटक और म्यूजिकल एल्बम का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में धनराज और भूमि नाथवानी सहित पूरी टीम को इस संगीतमय प्रस्तुति की लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। राजाधिराज लव लाइफ लीला भगवान श्रीकृष्ण के जीवनलीलाओं का चित्रण करता एक सुपरहिट मेगा म्यूजिकल नाटक है। इस नाट्य के गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार सचिन-जिगर, निर्माता भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रुति शर्मा हैं। नाट्य में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का सम्मोहक मिश्रण है, जिसमें मंच अभिनेताओं द्वारा लाइव गायन किया गया है। हवेली संगीत, राजस्थानी और गुजराती लोक, सपकरा, रास गरबा और हिंदुस्तानी अर्ध-शास्त्रीय संगीत जैसी कई शैलियों पर आधारित संगीत और  कत्थक, रास गरबा, भरतनाट्यम, छऊ और कलारी जैसी नृत्यकलाओं को इस नाट्य में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण ने जन्म से मृत्यु तक लीलाओं से दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। संसार का एकमात्र सत्ता परिवर्तन ऐसा हुआ जब सत्ताधीश कंस को मारने के बाद श्रीकृष्ण सत्ताधीश बनाने के बजाय उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं। वृंदावन छोड़ने के बाद भी उन्होंने गांव की संस्कृति के महत्व को दर्शाते हुए मोर मुकुट लगाना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed