{"_id":"677f344524ec22a4af0104d7","slug":"mp-news-chief-minister-mohan-yadav-along-with-his-family-worshiped-mother-yamuna-and-donated-lamps-in-mathura-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मथुरा में सपरिवार किया मां यमुना का पूजन और दीप दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मथुरा में सपरिवार किया मां यमुना का पूजन और दीप दान
Thu, 09 Jan 2025 07:58 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:58 AM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पावन नगरी मथुरा में मां यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना जी के तट पर सपत्नीक दीप दान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदान करने वाले नगर हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली और हमारे आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरु शरणानंद जी के आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण अद्भुत, चमत्कारी होकर प्रत्येक सनातनी के लिए पूजनीय और वंदनीय हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के साथ सनातन संस्कृति में हर युग में, हर काल और परिस्थिति सनातनी धर्मावलंबियों का विश्वास अटूट रहा है। आज भी इनकी शिक्षाएं समीचीन हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पाठ्यक्रमों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पौष माह में देव दर्शन का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पावन पर्व के पहले कुंभ स्नान भी होना है। ऐसे पवित्र माह और बारह साल में आने वाले अदभुत अवसर पर मथुरा आकर भगवान का वंदन और गुरु का आशीर्वाद परिवार के लिए निश्चय ही मंगलकारी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरु शरणानंद जी के आश्रम में अनेक श्रद्धालुओं से भेंट कर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मथुरा के अन्य मंदिरों में भी दर्शन लाभ लिया।