फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Yadav will hold investment dialogue with industrialists of global brands of appare

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल अपैरल-टेक्सटाइल के वैश्विक ब्रांड्स के उद्योगपतियों से करेंगे निवेश संवाद

Wed, 13 Aug 2025 09:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Aug 2025 09:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अब अपैरल और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने और ‘मेड इन एमपी’ को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 14 अगस्त को देश-विदेश के 15 से ज्यादा नामी टेक्सटाइल और फैशन ब्रांड्स के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री निवास पर राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां राज्य में निवेश और साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Yadav will hold investment dialogue with industrialists of global brands of appare
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अपैरल और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश और वैश्विक बाजार तक पहुंच के नए द्वार खोलने जा रहा है। 14 अगस्त को देश और दुनिया के 15 से अधिक शीर्ष अपैरल एवं टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रतिनिधि एवं उद्योगपति मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में निवेश के संबंध में सीएम के साथ राउंड टेबल मीटिंग में संवाद करेंगे। बैठक में पीएम मित्रा पार्क सहित राज्य की अत्याधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, कुशल श्रमशक्ति और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र नीति, निवेश अवसर और ‘मेड इन एमपी-वियर एक्रॉस द वर्ल्ड’ विजन को प्रस्तुत करते हुए इस क्षेत्र में राज्य के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय उत्पादकों और वैश्विक ब्रांड्स के बीच प्रत्यक्ष संवाद से निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव,मचा हड़कंप, एक घंटे में पाया काबू
विज्ञापन


राउंड टेबल मीटिंग में केयर ट्रेडिंग एशिया लिमिटेड के रीजनल कंट्री हेड वामशी माधव, प्यूमा ग्रुप के शाखा प्रबंधक आंशुल वी. ग्रोवर, पीवीएच के वरिष्ठ निदेशक तेजस संपत, हेंसब्रेंड्स इनक्लूसिव के कंट्री मैनेजर जितेन बेल्लानी, बीएसएल एंड एआई ग्लोबल के संस्थापक रमन दत्ता, मदरकेयर के निदेशक तपन बंसल, ग्रेपवाइन डिजाइंस के प्रबंध निदेशक रोहित अनेजा, वाइल्डक्रॉफ्ट के मुख्य उत्पादक अधिकारी भूपिंदर सिंह, जिवामे के एवीपी एवं हेड कैटेगरी एंड सोर्सिंग डॉ. किरुबा देवी, रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज नागपाल, सेंट्रिक ब्रांड्स की कंट्री निदेशक अन्निका पासी, न्यूटाइम्स ग्रुप ऑफ कंपनीज की वरिष्ठ सोर्सिंग निदेशक जसवीन कौर, ट्रिबर्ग के ग्रुप लीडर कपिल काक, पैरागॉन अपैरल्स के प्रबंध निदेशक रोशन बैंड और लक्ष्मीपति ग्रुप के प्रबंध निदेशक राकेश सरावगी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बनी रणनीति,फर्जी वोटरों का डेटा जुटाने की दी जिम्मेदारी

दिल्ली में हाल ही में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रभावशाली भागीदारी ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान मध्य प्रदेश की ओर खींचा। निवेशकों द्वारा व्यक्त की गई रुचि अब ठोस पहल में बदलने जा रही है। बैठक में बीएसएल एसोसिएशन और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एमओयू होगा, जो निवेश संवर्धन, सोर्सिंग सुविधा और क्षमता निर्माण के तीन प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग सुनिश्चित करेगा। इस समझौते के माध्यम से मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए प्राथमिकता प्राप्त विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरेगा और ‘मेड इन एमपी’ को वैश्विक पहचान मिलेगी। बता दें कि ब्रांड एंड सोर्सिंग लीडर्स (बीएसएल) एसोसिएशन 55 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के वैश्विक टेक्सटाइल और अपैरल व्यापार का नेतृत्व करती है और 250 से ज्यादा प्रमुख खरीददार व सोर्सिंग संगठनों से जुड़ी है। यह भारतीय निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका भी निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed