फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chhath festival is incomplete without Dr. Sharda Sinha, Shivraj said - people are with BJP in Jharkha

MP News: कांग्रेस फुस्सी बम हैं, हिमाचल, कर्नाटक में इनकी गारंटियां फेल, शिवराज बोले-पीएम मोदी है खर्रा

Wed, 06 Nov 2024 12:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Nov 2024 12:48 PM IST
सार


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोजपुरी गायिका डॉ. शारदा सिन्हा के निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP News: Chhath festival is incomplete without Dr. Sharda Sinha, Shivraj said - people are with BJP in Jharkha
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व पर दिवंगत लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। शिवराज सिंह ने कहा कि, जेएमएम और कांग्रेस दरअसल झूठ का पुलिंदा है। इन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी जनता से कई झूठे वादे किए थे, लेकिन पांच सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन की गारंटी फुस्सी बम की तरह है जो कभी चलती ही नहीं है। इसलिए झारखंड की जनता को इन पर भरोसा नहीं है और अब जनता जेएमएम-कांग्रेस को उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है।  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ महापर्व की कल्पना अधूरी है। छठ पर्व और उनके गीत एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। छठ के दिन ही उनके देवलोक गमन ने इस पर्व को भावुक बना दिया है।उन्होंने डॉ. शारदा सिन्हा के लोकगीतों की महत्ता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इन दिनों मैं झारखंडी बन गया हूं
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन दिनों मैं झारखंडी बन गया हूं। झारखंड और महाराष्ट्र की जनता को इंडिया गठबंधन के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद ही अपने नेताओं से कह रहे हैं कि, ऐसी बाते मत बोला करो जो पूरी नहीं कर पाते हो। कांग्रेस की गारंटी तो हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में फेल हो गई है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही झूठ बोलती है और झूठ ही परोसती है। इनका जनता के सुख-दुख और देश के विकास से कोई वास्ता नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी गारंटी पूरी करने की गारंटी है।
विज्ञापन


सैंकड़ों वादे, पूरा एक भी नहीं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने वोटों की लालच में झारखंड की भोली-भाली जनता से सैंकड़ों वादे किए थे गारंटियां दी थी, लेकिन अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की। पिछली बार इन्होंने 5 लाख सरकारी नौकरियां और 5 से 7 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन न नौकरी मिली न ही भत्ता। इन्होंने महिलाओं को प्रति माह 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के दो महीने पहले एक नई योजना बनाकर केवल 1-1 हजार रूपए दे दिए। इन्होंने कहा था कि, समर्थन मूल्य पर बोनस देकर धान खरीदेंगे, लेकिन नहीं खरीदी। इंडी गठबंधन की गारंटी पर कोई भरोसा नहीं करता लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में जनता का भरोसा हमारे साथ 
मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर के उपचुनावों पर शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। हमने महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया है और जनता का भरोसा हमारे साथ है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लिए जनता भगवान के समान है और भाजपा जनता की सेवा को सर्वोपरि मानती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed