{"_id":"639a0ebebed2a2298072e88e","slug":"mp-news-chasing-stolen-pickup-from-vidisha-stopped-it-in-bhopal-thief-ran-away-by-trampling-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विदिशा से चोरी पिकअप को पीछा कर भोपाल में रोका, चोर जीजा-साले को रौंद कर भागा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विदिशा से चोरी पिकअप को पीछा कर भोपाल में रोका, चोर जीजा-साले को रौंद कर भागा, दोनों की मौत
Wed, 14 Dec 2022 11:28 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:28 PM IST
सार
शमशाबाद निवासी दीपक लोडिंग पिकअप वाहन चलाते थे। बुधवार को उनका पिकअप चोरी हो गया। दीपक अपने साले राज के साथ बाइक से विदिशा में पिकअप खोज रहे थे। तभी उनको अपने पिकअप को भोपाल की तरफ जाने की जानकारी मिली। दोनों बाइक से उसका पीछा करते हुए निकल गए।
विज्ञापन
पिकअप ने जीजा-साले को रौंदा, मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में एक पिकअप ने बाइक चालकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही मौत हो गई। मृतक जीजा-साला अपने विदिशा में चोरी वाहन का पीछा करते हुए भोपाल तक आ गए। यहां ओवरटेक कर बाइक को सामने खड़ा कर रोका तो चोर दोनों को रौंदते हुए भाग गया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद निवासी दीपक लोडिंग पिकअप वाहन चलाते थे। बुधवार को उनका पिकअप चोरी हो गया। दीपक अपने साले राज के साथ बाइक से विदिशा में पिकअप खोज रहे थे। तभी उनको अपने पिकअप को भोपाल की तरफ जाने की जानकारी मिली। दोनों बाइक से उसका पीछा करते हुए निकल गए। भोपाल के 11 मील बायपास रोड पर इकोलॉजिकल पार्क तक आ गए। यहां पर बाइक से ओवरटेक कर पिकअप को रोकने की कोशिश की। चोर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। इससे 24 वर्षीय दीपक और उसके साले 17 वर्षीय राज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ समय बाद पुलिस को पिकअप जंबुरी मैदान में लावारिस स्थिति में खड़ा मिला। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।