फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Case registered against half a dozen policemen including Ratibad TI for assaulting VHP workers

MP News: विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट करने पर रातीबड़ टीआई समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 01:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 01:46 PM IST
सार

शुक्रवार शाम एक झगड़े के मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक, उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। जहां उनके साथ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्वत और थाने के पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की थी।

विज्ञापन
MP News: Case registered against half a dozen policemen including Ratibad TI for assaulting VHP workers
रातीबड़ टीआई समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओंं से मारपीट करने के मामले में रातीबड़ थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ  केस दर्जकर लिया। हालांकि पुलिस ने एनसीआर के तहत कार्रवाई की है। अब इस मामले में विहित के अधिकारी दोपहर में बैठक कर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम एक झगड़े के मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक, उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। जहां उनके साथ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्वत और थाने के पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की थी। बाद में पुलिस के आला अफसरों के बाद मामला शांत हो गया था। देर रात में विहिप मध्य भारत प्रांत मंत्री राजेश जैन ने पुलिस के आला अफसरों से बातचीत की तो थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एनसीआर के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


हालांकि संगठन के कार्यकर्ता इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं, और प्रांत के अधिकारी दोपहर में बैठकर फैसला लेंगे। बताया जाता है कि आज इस मामले में थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed