फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Burhanpur became the country's model district in Jal Jeevan Mission, PM honored Collector Bhavya Mitt

MP News: जल जीवन मिशन में देश का मॉडल जिला बना बुरहानपुर, पीएम ने कलेक्टर भाव्या मित्तल का सम्मानित किया

Fri, 21 Apr 2023 10:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Apr 2023 10:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर सम्मानित किया। बुरहानपुर के जल जीवन मिशन में देश का मॉडल बनने पर कलेक्टर भाव्या मित्तल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार और पीएम गतिशक्ति में हुए उत्कृष्ट कामों के लिए आईएएस अनुराग जैन को पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
MP News: Burhanpur became the country's model district in Jal Jeevan Mission, PM honored Collector Bhavya Mitt
बुरहानपुर कलेक्टर को प्रधानमंत्री पुरस्कार देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सिविल सेवा दिवस पर समारोह में बुरहानपुर कलेक्टर भाव्या मित्तल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले ने जल जीवन मिशन से हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की उपलब्धि प्राप्त की है। बुरहानपुर को देश में पहला हर घर जल सर्टिफाइड जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। हर गांव में पानी पहुंचा कर बुरहानपुर ने देश को एक नई दिशा दिखाई है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन में अब तक प्रदेश के 51 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। सभी 254 गांव में “हर घर जल” योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। ये गांव “हर घर जल” प्रमाणित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को पीएम गतिशक्ति में हुए उत्कृष्ट और समयबद्ध कामों के लिए केंद्र सरकार ने पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed