फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bulldozer action in Bhopal, illegal houses of accused in love jihad case demolished

MP News: भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई, लव जिहाद केस के आरोपियों के अवैध मकान ढहाए गए

Sat, 13 Sep 2025 10:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 13 Sep 2025 10:41 AM IST
सार

भोपाल के बहुचर्चित लव जिहाद और दुष्कर्म मामले में प्रशासन ने आरोपित फरहान, साद और साहिल के अवैध निर्माणों पर शनिवार को बुलडोज़र कार्रवाई शुरू कर दी। अदालत से स्टे न मिलने के बाद साद और साहिल के प्रभात पेट्रोल पंप के पास अर्जुन नगर में मकान ढहा दिए गए, जबकि फरहान के घर पर कार्रवाई को लेकर फैसला कोर्ट की सुनवाई के बाद लिया जाएगा। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर मामले को सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन
MP News: Bulldozer action in Bhopal, illegal houses of accused in love jihad case demolished
प्रशासन ने दो आरोपियों के घर चलाया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के चर्चित लव जिहाद और दुष्कर्म प्रकरण में आरोपित फरहान, साद और साहिल के अवैध मकानों पर शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला अदालत से स्टे न मिलने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आरोपी साद और साहित के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। एक आरोपी फरहान के घर को जमीदोंज करने की कार्रवाई पर निर्णय 11 बजे कोर्ट की सुनवाई के बाद लिया जाएगा। कोर्ट ने कलेक्टर और तहसीलदार को पेश होने को कहा है।  प्रशासन के अनुसार आरोपियों के मकान सरकारी जमीन पर बने थे। कार्रवाई शुरू होने से पहले पुलिस ने पूरे क्षेत्र को बैरिकेड कर लिया। भारी विरोध की आशंका को देखते हुए करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bhopal: वन विहार में इसी महीने बंद होगा निजी वाहनों का प्रवेश, 40 गोल्फ कार्ट का होगा संचालन,इतना रहेगा किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं से दोस्ती, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव
मामले में आरोप है कि फरहान, साद और साहिल ने  गिरोह बनाकर टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से पहले दोस्ती की, फिर उन्हें शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। इसके बाद छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव डाला गया। इतना ही नहीं, पीड़िताओं को अन्य छात्राओं को भी इस जाल में फंसाने के लिए मजबूर किया गया।

ये भी पढ़ें- MP News: कोलार थाने के कोर्ट मुंशी पर वकीलों के गंभीर आरोप, अभिभाषक संघ ने की शिकायत

मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला
यह मामला केवल पुलिस-प्रशासन तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी इसकी जांच के लिए भोपाल आई थी। इस प्रकरण ने प्रदेश की राजनीति को भी झकझोर दिया था। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ और मीडिया के कैमरे मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ किया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही बुलडोज़र चलाया गया है।

चारोखर की भूमि पर बने थे मकान 
गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय चरोखर भूमि पर अवैध तरीके से मकान बने हुए थे। इस मामले में सुनवाई के बाद 19 अगस्त को जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसमें 4 सितंबर तक कब्जा हटाने को कहा था। नोटिस के बाद भी उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाने के बाद हमने आज कब्जा हटा दिया। आज दो आरोपियोंं पर कार्रवाई की है। एक आरोपी ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई के बाद उस पर कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed