फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Brijmohan Sharma of Bhopal passed away in Prayagraj Mahakumbh, had gone with his wife a day before.

MP News: प्रयागराज महाकुंभ में भोपाल के बृजमोहन शर्मा का निधन, एक दिन पहले पत्नी के साथ गए थे

Wed, 29 Jan 2025 09:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Jan 2025 09:48 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में भोपाल के बृजमोहन शर्मा का निधन हो गया है। वह पत्नी के साथ एक दिन पहले ही महाकुंभ में स्नान करने गए थे। उनका शव देर रात भोपाल में सेमरा कला गांव पहुंचेगा। 

विज्ञापन
MP News: Brijmohan Sharma of Bhopal passed away in Prayagraj Mahakumbh, had gone with his wife a day before.
महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज जाने वाले सभी बॉर्डर पर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बैरसिया तहसील के सेमरा कला निवासी बृजमोहन शर्मा का मंगलवार रात प्रयागराज महाकुंभ में निधन हो गया। उनका निधन भगदड़ में हुआ है या फिर हार्ट अटैक के चलते इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बैरसिया एसडीएम अशुतोष शर्मा का कहना है कि बृजमोहन शर्मा के भाई ओम प्रकाश शर्मा से बात हुई है। बृज मोहन शर्मा मूलत: ग्राम दास खजूरी तहसील विदिशा के रहने वाले हैं। एक दिन पहले ही वह प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने पत्नी के साथ गए थे। उनका प्रयागराज में निधन हो गया है।
विज्ञापन


उनकी पत्नी उनके साथ प्रयागराज से भोपाल के लिए निकल गई है। देर रात तक शव ग्राम सेमरा कला उनके निवास पहुंचेगा। शर्मा ने बताया कि उनके भाई ने अभी उनके निधन के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उनकी पत्नी के आने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा कि उनका निधन प्रयागराज की भगदड़ में हुआ है या फिर हार्ट अटैक या अन्य कोई कारण से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed