फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Booth Expansion Campaign-2, from 14th, VD Sharma said - the whole party will remain at the booths for

MP News: बूथ विस्तारक अभियान-2, 14 से, वीडी शर्मा बोले- दस दिन बूथों पर रहेगी पूरी पार्टी

Sun, 12 Mar 2023 04:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Mar 2023 04:37 PM IST
सार

बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान मुख्यमंत्री,, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Booth Expansion Campaign-2, from 14th, VD Sharma said - the whole party will remain at the booths for
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत वोट लेने के जमीनी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत बीजेपी मंगलवार से बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू करने जा रही है। इसमें सरकार बूथ को मजबूत कर मिशन 2023 की राह आसान बनाएंगी।
विज्ञापन

 
24 मार्च तक चलेगा अभियान
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने 64 हजार 634 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।
विज्ञापन

 
बूथ पर रहेंगे सीएम से लेकर कार्यकर्ता
बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान मुख्यमंत्री,, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा
प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रदेश में 19 लाख कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।

 
पन्ना समिति में 33% महिलाओं को जोड़ा जाएगा
वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, यह हमारे अभियान में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed