{"_id":"668d4629bf37e791920d0dc4","slug":"mp-news-bjp-state-president-vd-sharma-said-on-armwada-by-election-each-vote-will-ensure-development-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अरमवाड़ा उपचुनाव पर बोले-एक-एक वोट विकास को सुनिश्चित करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अरमवाड़ा उपचुनाव पर बोले-एक-एक वोट विकास को सुनिश्चित करेगा
Tue, 09 Jul 2024 08:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 09 Jul 2024 08:37 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाई-बहन आपका एक वोट देश व लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करेगा, इसलिए आप सभी जनता जनार्दन बुधवार, 10 जुलाई 2024 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी इस भूमिका को सार्थक करें।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।
- फोटो : VDSharmaBJPMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के तहत होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाई-बहन आपका एक वोट देश व लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करेगा, इसलिए आप सभी जनता जनार्दन बुधवार, 10 जुलाई 2024 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान कर अपनी इस भूमिका को सार्थक करें।
शर्मा ने अमरवाड़ा की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक वोट अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करेगा। अमरवाड़ा क्षेत्र के सभी नागरिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति आस्था और विश्वास रखते आए हैं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और अमरवाड़ा क्षेत्र के मतदाता भाई-बहन इसमें विचारपूर्वक तथा निर्भीक होकर भागीदारी करें और अपने वोट से लोकतंत्र को ताकत दें।