फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP state media in-charge Agrawal called Congress's 'Vote Satyagraha' a pretense of frustration over

MP News: BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के ‘वोट सत्याग्रह’ को हार की हताशा का ढोंग बताया

Mon, 11 Aug 2025 08:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Aug 2025 08:57 PM IST
सार

भाजपा ने कांग्रेस के ‘वोट सत्याग्रह’ को हार की हताशा और सत्ता की लालसा का नाटक बताया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की ताकत को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार विकास के काम कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: BJP state media in-charge Agrawal called Congress's 'Vote Satyagraha' a pretense of frustration over
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस के ‘वोट सत्याग्रह’ को चुनाव हार की हताशा और सत्ता की लालसा का नया रूप करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर लोकतंत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान और वोट की ताकत को कुचला था, लेकिन आज वही पार्टी नैतिकता की बात कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Archana Tiwari Missing: आखिर कहां गई अर्चना? इंदौर से वीडियो, नर्मदापुरम की लोकेशन; जानें अब तक क्या हाथ लगा
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को संबोधित करते हुए कहा कि आपके नेता राहुल गांधी का ‘वोट सत्याग्रह’ दरअसल हार की हताशा का नया ढोंग है। जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचला, संविधान का गला घोंटा और वोट की ताकत छीन ली, वही आज नैतिकता का उपदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को बार-बार जनता ने नकारा है, लेकिन हार का कारण स्वीकारने की बजाय चुनाव आयोग और वोटिंग प्रक्रिया पर झूठा आरोप लगाना-जनता के जनादेश का खुला अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्स में जीरो टॉलरेंस और विकासवादी सोच के साथ भाजपा सरकार जनहित में निरंतर काम कर रही है। कांग्रेस का यह तथाकथित ‘वोट सत्याग्रह’ असल में ‘सत्ता-ग्रह’ की ख्वाहिश का नया नाम है। अग्रवाल ने कहा कि छिंदवाड़ा जैसे अपने गढ़ में समर्थन खो चुकी कांग्रेस अब रीवा में नाटक कर रही है। लेकिन प्रदेश की समझदार जनता कांग्रेस के छल-कपट और बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: वीडी शर्मा ने तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदा, बोले- घर-घर में देशभक्ति का जज्बा हैं

बता दें जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में वोट सत्याग्रह करेगी। 12 अगस्त को रीवा में कांग्रेस का वोट सत्याग्रह होगा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने हर नागरिक को वोट देने की ताकत दी हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही रवैया रहा तो मध्य प्रदेश की सड़कें भर जाएंगी। भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीतती हैं।

ये भी पढ़ें- Bhopal: रक्षाबंधन महोत्सव के पहले दिन मंत्री सारंग को 24 हजार बहनों ने बांधी राखी, लव जिहाद के खिलाफ संकल्प
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed