फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP state in-charge Mahendra Singh wrote on the wall, said - BJP is going to win 29 out of 29 seats.

MP News: भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने किया दीवार लेखन, बोले-भाजपा 29 में से 29 सीटें जीतने जा रही है

Sun, 04 Feb 2024 05:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Feb 2024 05:41 PM IST
सार


भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी ने भोपाल में समर्थन मांगने दीवार लेखन किया। 
 

विज्ञापन
MP News: BJP state in-charge Mahendra Singh wrote on the wall, said - BJP is going to win 29 out of 29 seats.
भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने रोशनपुरा में दीवार लेखन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा अपने वोट शेयर को 10 प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान शुरू कर चुकी है। भाजपा ने जनता के समर्थन के लिए दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। इसमें देशभर के नेता और कार्यकर्ता जुड़े हैं। इसमें एक बार फिर से मोदी सरकार का नारा दीवारों पर लिखा है। इसी क्रम में भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए दीवार लेखन किया। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा 29 में से 29 सीटों को जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा और पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने रविवार को बूथ क्रमांक -7, वार्ड क्रमांक- 26, सेवनिया गौंड, सूरज नगर भोपाल में दीवार लेखन किया। बता दें भाजपा ने 15 जनवरी से दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। यह अभियान प्रदेश भर में जारी है। एमपी में भाजपा के पास 29 में से 28 सीटें है। छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के नकुलनाथ सांसद है। इस बार भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए रणनीति बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed