{"_id":"6641dd7298d85f7f86069320","slug":"mp-news-bjp-s-women-s-war-room-keeping-a-close-eye-on-elections-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा की महिला वॉर रूम से चुनाव पर पैनी नजर, वीडी शर्मा बोले- वोट प्रतिशत बढ़ाने में होगी बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा की महिला वॉर रूम से चुनाव पर पैनी नजर, वीडी शर्मा बोले- वोट प्रतिशत बढ़ाने में होगी बड़ी भूमिका
Mon, 13 May 2024 02:59 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 02:59 PM IST
सार
भाजपा ने चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक प्रयोग किया है, भाजपा मप्र ने देश में पहली बार चुनावों में महिला वॉर रूम बनाया है। इस चरण की सभी 8 लोकसभा सीट की हर विधानसभा पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाएं नजर जमाए हैं।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने महिला वॉर रूम का निरीक्षण किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहली बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए वॉर रूम से चुनाव पर पैनी नजर रखी जा रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनाए गए महिला वॉर रूम का प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा निरीक्षण किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में महिला वॉर रूम का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश का अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रबंधन ने पहली बार महिला वॉर रूम का विशेष प्रयोग किया है, पीएम मोदी जिस तरह नारी शक्ति, नारी वंदन, महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का मतदान कैसे हो इस पर मप्र के प्रबंधन ने लगातार काम किया और वॉर रूम बनाया है ।
बीजेपी ने पहली बार चुनावों में महिला वॉर रूम बनाया
भाजपा ने चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक प्रयोग किया है, भाजपा मप्र ने देश में पहली बार चुनावों में महिला वॉर रूम बनाया है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया था। भाजपा पदाधिकारियों ने हर बूथ को 370 अधिक मतों के साथ जीतने का लक्ष्य बूथ के कार्यकर्ता को दिया था, लेकिन मध्य प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के मतदान ने भाजपा को थोड़ा झटका दिया। कम मतदान प्रतिशत को देखते हुए पार्टी ने मेहनत की और तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाया था।
विज्ञापन
हर विधानसभा पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता की नजर
वीडी शर्मा ने बताया कि इस चरण की सभी 8 लोकसभा सीट की हर विधानसभा पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता सामाजिक संस्थाएं नजर जमाए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी 38 प्रमुख कार्यकर्ता इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में हैं तो मंडल की अध्यक्ष नीचे इस काम को कर रही हैं, फिर महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद् अध्यक्ष सब महिलाओं के बीच जाकर मतदान की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं भी मतदान के लिए आएं यही हमारा प्रयास है। शर्मा ने कहा है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनाये गए महिला पीएम मोदी जिस तरह नारी शक्ति, नारी वंदन, महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का मतदान कैसे हो इस पर मप्र के प्रबंधन ने लगातार काम किया और वॉर रूम बनाया है।
प्रदेश की आठ सीटों पर हो रहा है मतदान
मप्र में लोकसभा चुनावों का आज अंतिम चरण है। चौथे चरण में मप्र में 8 सीटों देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा) , इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने तीसरे चरण में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में चौथे और अंतिम चरण में भाजपा मप्र ने पहली बार महिला वॉर रूम बनाया है और ऐसा प्रयोग करने वाली वो देश की पहली पार्टी बन गई, सुबह से ही भाजपा महिला वार रूम काम कर रहा है।