फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NEWS: BJP's taunt on the visit of National General Secretary of Congress, said- Priyanka ji, smile, you are

MP NEWS: BJP का कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के दौरे पर तंज, बोले- प्रियंका जी, मुस्कुराइए,आप मध्य प्रदेश में है

Fri, 21 Jul 2023 05:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Jul 2023 05:59 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा की जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनो को यहां 1000 रुपए प्रतिमाह मिल रहे है।

विज्ञापन
MP NEWS: BJP's taunt on the visit of National General Secretary of Congress, said- Priyanka ji, smile, you are
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर कहा की प्रियंका गांधी जी,  मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा की जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां है। 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनो को यहां 1000 रुपए प्रतिमाह मिल रहे है। किसानों को कर्जमाफी का झांसा देने वाली कांग्रेस के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों की ब्याज माफी का पैसा शिवराज सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है। यहां विकास दर 19.76% है। कांग्रेस की तरह बेरोजगारी भत्ता का झूठा झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है। 
विज्ञापन


सलूजा ने कहा की यहा भाजपा सरकार में योजनाएं बंद नहीं, बल्कि बेहतर हो रही है। यहां बेटियां बोझ नहीं देवियां है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लखपति बेटी पैदा हो रही है। यहां बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे है। सलूजा ने आगे लिखा की आप भी मुस्कुराइए और आपके साथ मध्य प्रदेश के तमाम कांग्रेस के नेताओं को भी मुस्कुराने को कहिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें आज प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर है। यहां गांधी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed