फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's second phase campaign begins, now people associated with society and organization will be made

MP News: भाजपा का दूसरे चरण का अभियान शुरू, अब समाज व संस्था से जुड़े लोगों को बनाएंगे सदस्य

Tue, 01 Oct 2024 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा दो अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। आगामी कार्यक्रम जल्द तय कर लिया जाएगा। सदस्यता के पहले चरण में मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा कर लिया है। अब तक मध्यप्रदेश में एक करोड़ 16 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं।

विज्ञापन
MP News: BJP's second phase campaign begins, now people associated with society and organization will be made
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त ने मंगलवार को कटनी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन पर्व के दूसरे चरण में व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न समाज वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएगी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़े के समापन और महात्मा गांधी जी की जयंती पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बस्तियों में जाएंगे और सेवा कार्यों के साथ इन समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। कल स्वच्छता अभियान चलाने के साथ भाजपा कार्यकर्ता खादी की दुकानों पर जाकर खादी के कपड़े खरीदेंगे। 3 नवंबर को नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, कार्यकर्ता भी इसमें अपनी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन


4 को संत-पुजारियों, 5 को व्यवसायियों को बनाएंगे सदस्य
शर्मा ने कहा कि 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक भजनों के साथ घर-घर और दुर्गा पंडालों में संपर्क कर माताओं-बहनों को सदस्य बनाया जाएगा। चार अक्टूबर को ही मंदिरों, धर्मस्थलों संस्कृत विद्यालयों मेंं संपर्क कर पुजारियों, संत-महात्माओं, ज्योतिषियों के साथ समाज के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। 5 को व्यापारी वर्ग को, 6 को महिलाओं को और 7 अक्टूबर को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा अभियान चलाकर चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों के साथ बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों सहित समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed