फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's manifesto will be prepared with the suggestion of the public, many issues were discussed in the

MP News: जनता के सुझाव से तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र, समिति की पहली बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 01 Aug 2023 05:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र में जन आकांक्षाओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: BJP's manifesto will be prepared with the suggestion of the public, many issues were discussed in the
भाजपा की घोषणा पत्र समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता के सुझाव से अपना घोषणा पत्र बनाएंगी। इसके लिए जनता के बीच जाकर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी राय और सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा की घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक मंगलवार पार्टी मुख्यालय में हुई। समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया के नेतृत्व में कई मु्द्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


जनता के बीच जाकर पूछेंगे अपेक्षाएं 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र में जन आकांक्षाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए समाज के नीचे तक हम जनता के बीच जाएंगे। उनसे उनकी अपेक्षाएं पूछेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग वेबसाइट, वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जनता की राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल से जन आकांक्षओं को लिया जाएगा। इसमें समाज के प्रबुद्ध जनों को जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन


शाह करेंगे घोषणा पत्र लांच 
शर्मा ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित मध्य प्रदेश बनाया। अब मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनेगा। इस परिकल्पना पर भाजपा की मेनिफेस्टो की कमेटी कई बिन्दुओं पर विचार किया है। घोषणा पत्र की ऑफिशियल लांचिंग अमित शाह करेंगे। शर्मा ने कहा कि आज प्रारंभिक चर्चा हुई है। चर्चा होने के बाद जो आवश्यक चीजें होगी। समिति उस पर स्वतंत्र तौर पर विचार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
जयंत मलैया के नेतृत्व में बनी है कमेटी 
भाजपा ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के नेतृत्व में घोषणा पत्र समिति बनाई है। इस समिति में प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। समिति में 19 सदस्य है, जो भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed