फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP organization begins preparations for elections, woman becomes president of MP's first booth, comm

MP News: भाजपा संगठन चुनाव की तैयारी शुरू, एमपी के पहले बूथ की अध्यक्ष महिला बनीं, 20 नवंबर तक कमेटियों का गठन

Thu, 14 Nov 2024 10:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 14 Nov 2024 10:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान पहली महिला बूथ अध्यक्ष के रूप में अर्चना गोस्वामी की नियुक्ति की गई। अभी बूथों पर 20 नवंबर तक कमेटियां बना ली जाएंगी।

विज्ञापन
MP News: BJP organization begins preparations for elections, woman becomes president of MP's first booth, comm
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव शुरू हो गए हैं। अब अगले साथ दिन तक बूथ कमेटियों का गठन होगा। प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विषणुदत्त शर्मा ने गुरुवार को अपने बूथ हुजूर विधानसभा के वार्ड-80 के बूथ क्रमांक 223 पर संगठन पूर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार मंडल के दानिश हिल्स क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने पन्ना प्रमुख का दायित्व भी ग्रहण किया। मध्य प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान पहली महिला बूथ अध्यक्ष के रूप में अर्चना गोस्वामी की नियुक्ति की गई। अभी बूथों पर 20 नवंबर तक कमेटियां बना ली जाएंगी। इन कमेटियों को अहम जिम्मेदारी भी दी जाएगी। संगठन पर्व के दूसरे चरण के अंतर्गत प्रदेश के 65,013 बूथों पर तीन महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा का उद्देश्य महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को संगठित कर उन्हें नेतृत्व का अवसर देना है। 
विज्ञापन


प्रत्येक कमेटी में होंगी 11 सदस्य 
बूथ कमेटियों में 11 कार्यर्क्ताओं को जगह मिलेगी। इसमें अध्यक्ष समेत 11 सदस्य होंगे। इसमें सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के इंचार्ज, व्हाट्सएप इंचार्ज और लाभार्थी इंचार्ज समेत अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सामाजिक श्रेणी और कार्यक्रम प्रमुख की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


नहीं आएगी नेताओं की सिफारिश काम 
इस बार बूथ कमेटियों का सदस्य बनने के लिए विधायक, सांसद, पदाधिकारियों की सिफारिश काम नहीं आएगी। केंद्रीय नेतृत्व के साफ निर्देश है कि कर्मठ और जुझारू तरीके से काम करने वालों को ही कमेटियों में जगह मिलेगी। यदि किसी को सिफारिश से कमेटी में पद दिया जाता है तो उसकी शिकायत केंद्रीय नेतृत्व को सीधे की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब कल्याण में भाजपा की पहल
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकारें गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया है, जो पार्टी की जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


हारने पर प्रशासन और ईवीएम को ठहराते हैं दोषी
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो इसका श्रेय राहुल गांधी को देती है, जबकि हारने पर प्रशासन और ईवीएम को दोषी ठहराती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके विचारों का सम्मान करना चाहिए। भाजपा ने महात्मा गांधी और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed