फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Bjp MLA Pritam Fulfills Unique Promise Appointed MLA Representatives in Police Station

MP News: एमपी के विधायक प्रीतम का यह कैसा काम? खुद किसी विभाग की बैठक में नहीं जाएंगे; अब तक 20 प्रतिनिधि बनाए

Wed, 22 Jan 2025 02:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पुलिस थाने से जुड़े कामों के लिए भी एक और प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। वे अब तक करीब 20 प्रतिनिधि नियुक्त कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे शासन के सभी विभागों का एक अलग प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे।

विज्ञापन
MP News Bjp MLA Pritam Fulfills Unique Promise Appointed MLA Representatives in Police Station
विधायक प्रीतम लोधी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सांसद और विधायक द्वारा प्रतिनिधि नियुक्त किए जाते हैं, ऐसा करने की परंपरा पुरानी है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि नेता अपना काम आसानी से कर सकें। लेकिन, प्रदेश के एक विधायक ने अलग-अलग विभागों के अलग-अलग प्रतिनिधि नियुक्त करने की नई परंपरा शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस थाने से जुड़े कामों के लिए भी एक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। इस प्रतिनिधि को थाने से संबंधित सभी कामों से लेकर यहां होने वाली बैठकों में विधायक का प्रतिनिधित्व करने के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मामला शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा का है। यहां के विधायक प्रीतम लोधी ने यह फरमान जारी किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर को इस बाबत सूचित भी किया है। उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा नेता इंदल लोधी कुंदोली को विधायक प्रतिनिधि घोषित किया है। साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित सभी काम करने के लिए उन्हें अधिकृत किया है। जारी पत्र में विधायक लोधी ने इंदल लोधी को पुलिस विभाग से संबंधित सभी बैठकों आदि के लिए भी अधिकृत किया है।
विज्ञापन


कोई शासकीय प्रावधान नहीं 
आमतौर पर सांसद और विधायक द्वारा अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए जाते हैं। इनके जिम्मे जिला प्रशासन की विभिन्न बैठकों में शामिल होने का प्रावधान होता है। यह प्रतिनिधि इन बैठकों में शामिल होकर अपने नेता की बात रखने या जानकारी देने के लिए अधिकृत होते हैं। इसके लिए कोई शासकीय प्रावधान नहीं होता है। लेकिन, पुलिस विभाग में अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने का यह संभवतः पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विभाग का एक प्रतिनिधि होगा
विधायक प्रीतम लोधी ने इस नियुक्ति को अपने नवाचार से जोड़ा है। उनका कहना है कि वे शासन के सभी विभागों का एक अलग प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे। इस कड़ी में वे करीब 20 विभागों के यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। बाकी विभागों के लिए भी वे काम कर रहे हैं। विधायक लोधी का कहना है कि उन्होंने जनता और अपने कार्यकर्ताओं से वादा किया है कि वे कभी अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, बल्कि उनके कार्यकर्ता और प्रतिनिधि ही विधायक की भूमिका निभाएंगे। उनका कहना है कि जनता के काम आसानी से हों और उन्हें अपनी किसी समस्या के लिए विधायक पर निर्भर न रहना पड़े, इसी मंशा के साथ अलग-अलग विभागों के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed