{"_id":"64477ad8bf5063902d086495","slug":"mp-news-bjp-mla-expressed-the-possibility-of-murder-arun-yadav-said-the-condition-of-the-security-of-siste-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा MLA ने जताई हत्या की आशंका, अरुण यादव बोले- बहन-बेटियों की सुरक्षा का हाल समझा जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा MLA ने जताई हत्या की आशंका, अरुण यादव बोले- बहन-बेटियों की सुरक्षा का हाल समझा जा सकता है
Tue, 25 Apr 2023 12:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:37 PM IST
सार
उमाकांत शर्मा ने सोमवार को सिरोंज में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। शर्मा ने कहा कि कुछ पुराने भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारी, बिल्डर और राजनीतिक विरोधी मुझे बदनाम कर रहे हें। वह मुझे मारना चाहते हैं
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अरुण यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अपनी हत्या की आशंका जताने पर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा विधायक का यह हाल तो बहन-बेटियों की सुरक्षा का हाल समझा जा सकता है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने उमाकांत शर्मा का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि मप्र में जब सरकार के विधायक ही अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो आमजन, बहन-बेटियों की सुरक्षा के क्या हाल है, यह समझा जा सकता है। यह व्यापमं के माफिया रहे स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई व सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा है। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को बस मुंह चलाना आता है। बता दें उमाकांत शर्मा ने सोमवार को सिरोंज में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। शर्मा ने कहा कि कुछ पुराने भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारी, बिल्डर और राजनीतिक विरोधी मुझे बदनाम कर रहे हें। यह मुझे मारना चाहते हैं, लेकिन मेरी सुरक्षा के लिए पुलिस बिल्कुल भी सावधान नहीं है।
किसी की जान को खतरा नहीं होना चाहिए
भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के जान को खतरा बनाने पर गृहमंत्री ने कहा कि किसी की भी जान को खतरा नहीं होना चाहिए। प्रदेश में हमारी जिम्मेदारी है और वह सम्मानित विधायक हैं। गृहमंत्री ने कहा कि एसपी विदिशा को बोला है। साथ ही लोकल गार्ड भी उपलब्ध कराया है। राज्य शासन की गार्ड उनके पास है। वह हमारे भाई हैं निश्चिंत रहें।
विज्ञापन
मप्र में जब सरकार के विधायक ही अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो आमजन, बहन - बेटियों की सुरक्षा के क्या हाल है, यह समझा जा सकता है ।
विज्ञापन
यह व्यापमं के माफिया रहे स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई व सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा है ।
मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को बस मुंह चलाना आता है । pic.twitter.com/KfKsWALovx— Arun Subhash Yadav 🇮🇳 (@MPArunYadav) April 25, 2023