{"_id":"670fd3934ecef851190d190d","slug":"mp-news-bjp-made-more-than-1-5-crore-members-won-modi-s-heart-pm-praised-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा ने डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाए, जीता मोदी का मन, पीएम ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा ने डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाए, जीता मोदी का मन, पीएम ने की तारीफ
Wed, 16 Oct 2024 08:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:24 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माइक्रोप्लानिंग और अथक प्रयासों से 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए हैं। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता जमीनी स्तर पर कार्यरत भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश भाजपा ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 1 करोड़ 50 लाख से अधिक सदस्यों का लक्ष्य पार करते हुए संगठन पर्व में नया इतिहास रच दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है, जिसमें भी पार्टी रिकॉर्ड बनाएगी। शर्मा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माइक्रोप्लानिंग और अथक प्रयासों से 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए हैं। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता जमीनी स्तर पर कार्यरत भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
प्रदेश संगठन की पीएम मोदी ने की तारीफ
वहीं, प्रदेश भाजपा के काम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। मध्य प्रदेश के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि जब प्रधानमंत्री को उन्होंने मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान की जानकारी दी तो पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा काम किया और सदस्यता में भी अच्छा काम किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी।
ऑफलाइन आंकड़े और बढ़ेंगे सदस्यता संख्या
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन इलाकों में इंटरनेट या मोबाइल की सुविधा नहीं है, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ऑफलाइन सदस्यता अभियान चलाया। इन आंकड़ों की पुष्टि के बाद सदस्यता की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 64871 बूथों पर 1 करोड़ 22 लाख 74 हजार 300 सदस्य ऑनलाइन पंजीकृत किए गए हैं। सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। शर्मा ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य किया गया है, जबकि भाजपा के संविधान में यह संख्या 50 निर्धारित है।
विज्ञापन
युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी
शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ झूठ परोसना ही राजनीति का आधार नहीं हो सकता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम और ईमानदारी से सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 41 लाख कार्यकर्ता हैं, जिनमें से 3 लाख कार्यकर्ता पूरी तरह से इस अभियान में जुटे थे। भाजपा के सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, उद्यमी और विभिन्न वर्गों के लोग जुड़े हैं। 60% से अधिक सदस्य युवा हैं, और लगभग 17 हजार थर्ड जेंडर व्यक्तियों ने भी सदस्यता ग्रहण की है।
भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी
शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में इंदौर देश के अंदर नंबर एक पर है। छिंदवाड़ा में संगठन का काम सबसे ज्यादा हुआ है। एक लाख से ऊपर छिंदवाड़ा में सदस्य बने हैं। हर जगह सोचने का पैरामीटर अलग-अलग है। मंदसौर दूरस्त जिले में कार्यकर्ताओं ने काम किया है। उन्होंने बताया कि कौन सा वर्ग कहां जुड़ा सबकी समीक्षा हो रही है। उन्होंने बुधनी में कार्तिकेय के प्रत्याशी बनाने के सवाल पर कहा कि भाजपा में कोई भी चुनाव हो कमल का फूल प्रत्याशी होता है।