फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP in election mode, CM talks one-to-one with MLAs, says they are weak

चुनावी मोड में बीजेपी, सीएम ने विधायकों से वन-टू-वन बातचीत की, बताया कौन कहां कमजोर

Fri, 23 Dec 2022 05:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Dec 2022 05:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों से मुलाकात की। उन्हें सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि उनका कमजोर पक्ष क्या है। ताकि अगले चुनावों से पहले वे इसे मजबूत पक्ष बना सके।  

विज्ञापन
MP News: BJP in election mode, CM talks one-to-one with MLAs, says they are weak
बीजेपी पार्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायकों को चुनावी मोड में लाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई। जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों से वन-टू-वन बातचीत की। इसमें विधायकों को सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उनकी कमजोरी बताई। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि वे क्या कर सकते हैं, ताकि इसे अपनी मजबूती बनाया जा सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों से आने वाले कुछ महीनों में अपना कमजोर पक्ष मजबूत करने को कहा है। स्थिति नहीं सुधरने पर विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपनी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विधायकों को बताया कि उनके एरिया में कहां पार्टी कमजोर है और इसका क्या कारण है। मुख्यमंत्री ने उन क्षेत्रों पर फोकस बढ़ाने को कहा है, जहां कमजोरी है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के 40 से ज्यादा विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है। आने वाले समय में इनकी स्थिति नहीं सुधरी तो टिकट कटना तय है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस की गुटबाजी का लाभ उठाने की नसीहत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान विधायकों को बताया कि उनकी सीटों पर कांग्रेस किस तरह बिखरी पड़ी है। इसका लाभ वे कैसे उठा सकते हैं, यह भी बताया। मुख्यमंत्री ने जातिगत समीकरण साधने और समाज को जोड़ने को लेकर भी विधायकों को नसीहत दी है। क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। 


फरवरी में जनप्रतिनिधि निकालेंगे विकास यात्रा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले विधायकों को फरवरी में विकास यात्रा निकालने को कहा है। इसमें क्षेत्र में जनता की मांग और सुविधाएं बढ़ाने के लिए शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी इसमें विधायकों की गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। शुक्रवार शाम को बीजेपी कार्यालय में मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed