फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bills of five departments will come in the budget session, CM said – there will be a budget for the c

MP News: बजट सत्र में आएंगे पांच विभागों के विधेयक, CM बोले- आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण का बजट होगा

Thu, 23 Feb 2023 08:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Feb 2023 08:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार का बजट 1 मार्च को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। इस बार का बजट 3 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। पिछली बार प्रदेश सरकार का कबजट 2 लाख 79 हजार करोड़ रुपए का था।

विज्ञापन
MP News: Bills of five departments will come in the budget session, CM said – there will be a budget for the c
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि विधानसीाा में विभिन्न विभागों की ओर से दिये जाने वाले उत्तर स्पष्ट और तथ्यपरक  हो। सभी विभाग अपने से संबंधित जानकारियां समय रहते संसदीय कार्य विभाग को उपलब्ध कराएं। बजट सत्र के दौरान अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला बजट आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को आगे बढ़ाने वाला बजट होगा। बजट में विभिन्न विभागों के लिए किए जा रहे प्रावधानों के संबंध में विभागीय मंत्रीगण बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेशवासियों से इन प्रावधानों के संबंध में सार्थक संवाद भी करें।
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले सत्र में 5 विभागों के 8 विधेयक संभावित हैं, जिनमें वित्त विभाग के 3, नगरीय विकास एवं आवास के 2, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का एक-एक विधेयक शामिल हैं। बैठक में सभी 55 विभागों की शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की लंबित सिफारिशों के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश सरकार का बजट 1 मार्च को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। इस बार का बजट 3 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। पिछली बार प्रदेश सरकार का कबजट 2 लाख 79 हजार करोड़ रुपए का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed