फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big allegation of BJP, Kamal Nath gave confidential information of nuclear deal to America in 1976

MP News: भाजपा का बड़ा आरोप, कमलनाथ ने 1976 में न्यूक्लियर डील की गोपनीय जानकारी अमेरिका को दी

Tue, 18 Jul 2023 10:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को विकीलीक्स के नाम पर भाजपा ने घेरा है। विकीलीक्स की लीक हुए केबल्स के मुताबिक कमलनाथ ने 1976 में अमेरिका को न्यूक्लियर डील के संबंध में गोपनीय जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
MP News: Big allegation of BJP, Kamal Nath gave confidential information of nuclear deal to America in 1976
कमलनाथ वीडी शर्मा आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने विकीलीक्स केबल्स के हवाले से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को घेरा है। भाजपा ने विकीलीक्स की रिपोर्ट के हवाले से कमलनाथ पर 1976 में अमेरिका को न्यूक्लियर डील की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया है। विकीलीक्स के पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ यूएस डिप्लोमेसी के डॉक्यूमेंट को भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसे लेकर हड़कंप मचा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने कमलनाथ पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने देश के साथ धोखा किया है। विकीलीक्स पर कमलनाथ जवाब दें। कमलनाथ ने 1976 में न्यूक्लियर परीक्षण की भारत की गोपनीय जानकारी अमेरिका को गोपनीय जानकारी दी। वहीं, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि बेहद चौंकाने वाला खुलासा। पहले 1984 के दंगों में शामिल थे और अब देश के साथ धोखा। कांग्रेस नेताओं का यहीं चरित्र है। 
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह बात तो सही है कि जो कमलनाथ का दामन है, वह बहुत दागों से भरा है। चाहे 1984 के सिख दंगों की बात हो या अब यह नया खुलासा है। यह बहुत खतरनाक है। जिस प्रकार से उन्होंने हिंदुस्तान की हमारे देश की सुरक्षा पर कुठाराघात किया है। सारंग ने कहा कि यदि इसमें कमलनाथ का हाथ तो उनको आगे आकर सफाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अभी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनने की बात करते है। यदि ऐसे व्यक्ति पर देश की गोपनीय जानकारी देने का आरोप है तो यह बहुत गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed