{"_id":"6655f0090d51540f390ec7ea","slug":"mp-news-big-action-in-nursing-college-scam-case-mp-police-inspector-sushil-majoka-also-dismissed-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील मजोका भी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील मजोका भी बर्खास्त
Tue, 28 May 2024 08:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 28 May 2024 08:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में प्रदेश सरकार भी सख्त हो गई है। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील मजोका को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में प्रदेश सरकार भी सख्त हो गई है। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील मजोका को भी बर्खास्त कर दिया गया है। प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों की सीबीआई जांच में घोटाला करने वाले सीबीआई निरीक्षक आरोपी सुशील मजोका की पुलिस विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। आईजी सीआईडी अनुराग शर्मा ने मंगलवार को मजोका को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।
दो लाख रुपये बरामद हुए थे
22 मई को सुशील मजोका के घर से दो लाख रुपये की रिश्वत की रकम पुलिस ने बरामद की थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। इस मामले के बाद सीबीआई दिल्ली के पत्र अनुसार उनकी सेवाएं सीबीआई से समाप्त कर मूल इकाई (मध्य प्रदेश पुलिस) को वापस कर दी थी। आरोपी सुशील के विरुद्ध पुलिस की छवि धूमिल करने, नैतिक मापदंडों को क्षति पहुंचाने आदि अपराधिक गतिविधियां करने के एवज में धारा-311,120 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी कार्रवाई अभी जारी है।