फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal once again lit up like Diwali in the bright night, CM said - India's democracy has become prou

MP News: उजियारी रात में फिर दिवाली सा जगमगाया भोपाल, सीएम बोले- आज भारत का लोकतंत्र गौरवान्वित हुआ है

Mon, 22 Jan 2024 09:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 Jan 2024 09:38 PM IST
सार

भोपाल के बोट क्लब पर जले 51 हजार दीप लगाए गए। मुख्यमंत्री निवास में सीएम ने बनाया दीपोत्सव। सीएम डॉ. मोहन यादव बोले 42 करोड़ देशवासियों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भगवान राम और कृष्ण के चरण पड़े उनको धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Bhopal once again lit up like Diwali in the bright night, CM said - India's democracy has become prou
मुख्यमंत्री निवास पर मनाई गई दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राजधानी भोपाल राममय हो गई। शहर में दो माह 10 दिन बाद फिर दिवाली के त्यौहार जैसा नजारा नजर आया। दिवाली कार्तिक मास की अमावस की काली रात में मनाई जाती है, लेकिन यह रामोत्सव पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को यानी उजियारी रात में मनाया गया। घरों, बिल्डिंगों पर रोशनी के साथ खूब आतिशबाजी हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम आवास में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम किया। दीप जलाने के साथ आतिशबाजी की गई। बोट क्लब पर 51 हजार दीप जलाए गए और गंगा आरती की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के गर्भगृह में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का आज का आयोजन ऐतिहासिक घटना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह से देश में सुशासन की स्थापना हुई है। सच्छे अर्थों में राम राज्य की स्थापना हुई है।
विज्ञापन


सीएम बोले- वोट का रास्ता ढूंढ रहे लोगों के मुंह पर तमाचा हैं
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ और मंदिर के निर्माण से लगाकर आज भगवान की प्राण प्रतिष्ठा तक 142 करोड़ देशवासियों ने सरकार के साथ खेड़े होकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। हमारा लोकतंत्र गौरवांन्वित हुआ है। पूरी दुनिया इस बात को अलग निगाह से देख रही है। यह बढ़ते भारत के कदम सांस्कृतिक अनुष्ठान की दिशा में और परस्पर सांप्रदायिक सौहार्द के सबसे बड़े उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हुए हैं। कई सारे तथाकथित लोगों के मुंह पर यह तमाचा भी है, जो इसमें वोट का रास्ता ढूंढ रहे थे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और देशवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि आगे हम आगे मध्य प्रदेश में भगवान श्रीराम के जहां जहां कदम पड़े है। जहां जहां लीला हुई है। भगवान श्रीकृष्ण की भी जहां जहां लीला हुई है। हम सभी देवस्थानों को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।  
विज्ञापन


11 हजार 101 दीप से सीएम हाउस रोशन हुआ 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामोत्सव मनाकर आतिशबाजी की। 11 हजार 101 दीप से सीएम हाउस रोशन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में पार्टी पदाधिकारियों के साथ रामोत्सव पर्व मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान राम की पूजा अर्चना के साथ प्रतीक स्वरूप दीप जलाए। मुख्यमंत्री निवास पर कुल 11 हजार 101 दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरे मुख्यमंत्री निवास को दीपों के साथ रोशनी से जगमगाया गया। जगह-जगह रंगोली और आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। पूरा वातावरण राम राम मय हो गया। लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला। राम भजनो की धुन मंत्र मुग्ध करने वाली थी। लोग भजनों को गुनगुना रहे थे और भजनों की धुन पर भाव विभोर हो गए थे। लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला। राम भजनों की धुन मन मुग्ध करने वाली थी। लोग भजनों को गुनगुना रहे थे और भजनों की धुन पर भाव विभोर हो गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फुलझड़ी जलाई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरकांड, भजन कीर्तन, भंडारे का आयोजन 
भोपाल में सोमवार को मंदिरों में पूजा, अर्चना के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह से त्यौहार जैसा माहौल नजर आया। मंदिरों में सुंदरकांड, भजन कीर्तन, रामधुन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही नए और पुराने शहर में लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए कई जगह स्क्रीन लगाए गए। जहां लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा।   



बोट क्लब दीपों से जगमगाया
भोपाल के बोट क्लब पर दीप सज्जा की गई। यहां गंगा आरती भी की गई। यहां पर 51 हजार दीपों को जलाया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर भगवान श्रीराम की छवि स्वस्तिक की आकृति के दीपों से बनाई गई। पंडितों ने पूजा अर्चना की। करुणाधाम आश्रम पर भी गुब्बारे छोड़े गए और फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed