फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NEWS Bhopal Municipal Corporation cancelled Allotment of shops on non-payment of lease rent

Bhopal News: अब छोटे करदाताओं पर नगर निगम का शिकंजा, दो हजार बकाया होने पर दुकानों का आवंटन निरस्त

Wed, 18 Jan 2023 04:54 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 18 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

भोपाल नगर निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अब तक 7500 से ज्यादा संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, नगर निगम की तरफ से छोटे बकायादारों का आवंटन निरस्त किया जा रहा है। जबकि बड़े बकायादारों में शामिल राजनीतिक पार्टियों को अभी तक नोटिस जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
MP NEWS Bhopal Municipal Corporation cancelled Allotment of shops on non-payment of lease rent
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा भोपाल नगर निगम करीब 8,000 बड़े बकायादारों की संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। नीलामी के लिए विज्ञापन जारी कर दिए हैं। इसके बाद अब छोटे बकायादारों, छोटे-छोटे मकानों के मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स और जल कर जमा नहीं करने पर वसूली निगम अमला घर पहुंच रहा है। इतना ही नहीं दो हजार के करीब बकाया होने पर भी निगम दुकानों का आवंटन निलंबित कर रहा है।

विज्ञापन


भोपाल नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बकाया वसूली को लेकर बड़ी सख्ती से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अब तक 7500 से ज्यादा संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि, बड़े बकायादारों में शामिल बड़ी राजनीतिक पार्टियों को अभी तक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जोन क्रमांक 17 में दुकानों का आवंटन निरस्त
इधर नगर निगम की वसूली में ऐसी सख्ती बरती जा रही है कि दो से तीन हजार रुपये बकाया होने पर भी छोटी-छोटी दुकानों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला जोन क्रमांक 17 से जुड़ा है, जहां जोनल अधिकारी ने गुमठी तक के आवंटन निरस्त कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक किराया और भूभाटक समय पर न भरने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई, जो जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाले टिंबर मार्केट में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जोन में 100 संपत्तियां नीलाम करने का लक्ष्य
निगम ने इस मामले में विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है, जिसमें टिंबर मार्केट में मरियम्मा थामस के नाम से छोला स्थित टिंबर मार्केट में भूखंड क्रमांक 4 का आवंटन है। इस पर महज 3,105 रुपये का बकाया है। इतनी कम राशि के बावजूद मरियम्मा का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। ऐसा ही एक अन्य मामला इसी टिंबर मार्केट का है, जहां शिव्या त्रिपाठी को 2,070 रुपये का बकाया जमा न करने पर आवंटन निरस्त की सूचना जारी की गई है। इसी तरह इसी मार्केट में 2,070 रुपये बकाया जमा न करने पर इसरार मलिक का आवंटन निरस्त किया गया है। दरअसल, हर जोन में 100 प्रॉपर्टी को नीलामी प्रक्रिया में लाने की कवायद के चलते यह हालात बने हैं। ऐसे में कई जोन ऐसे भी हैं, जहां इनसे बड़े बकायादार हैं, लेकिन वे प्रथम 100 में शामिल न होने के कारण बच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed