फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal MP Alok Sharma said- prepare a plan to improve the left turn system in a week

MP News: भोपाल सांसद आलोक शर्मा बोले- एक सप्ताह में लेफ्ट टर्न व्यवस्था सुधारने का प्लान तैयार करें

Fri, 18 Jul 2025 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Jul 2025 09:53 PM IST
सार

भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अतिक्रमण को हटाने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगली बार बिना तैयारी के बैठक में न आएं। बैठक में शहर के 42 प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या, स्कूलों में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और ट्रांसफार्मर व पोल लगाने के लिए सख्त नीति बनाने जैसे कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
MP News: Bhopal MP Alok Sharma said- prepare a plan to improve the left turn system in a week
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के साथ बैठक की। बैठक में सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार लगाई क्योंकि वे पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर कोई ठोस प्लान बनाकर नहीं लाए थे। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारी बैठक में आएं, पूरी तैयारी के साथ आएं। सांसद ने कहा कि भोपाल के 42 चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या है। इनमें से 29 चौराहे पीडब्ल्यूडी और 13 नगर निगम के अधीन आते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर मैनिट (MANIT) के ट्रैफिक एक्सपर्ट की मदद से सभी चौराहों का निरीक्षण करके एक प्लान और बजट (एस्टीमेट) तैयार किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CM डॉ. यादव की स्पेन यात्रा: कैटेलोनिया के विदेश मंत्री के साथ की बैठक, मर्काबारना फल-सब्जी बाजार का किया दौरा
विज्ञापन


स्कूलों में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध की तैयारी
कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने ई रिक्शा स्कूलों में प्रतिबंधित करने को कहा। उन्होंने कहा छोटे बच्चों को ई रिक्शा में बैठाकर स्कूल भेजना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई ई-रिक्शा अव्यवस्थित होते हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बांग्लादेश का अब्दुल भोपाल में कई साल से किन्नर बनकर रह रहा था, दस्तावेज भी बनवाए; नाम नेहा रखा

अतिक्रमण हटाने और कंडम वाहन साफ करने की कार्रवाई जारी
अतिक्रमण और सड़कों से कंडम वाहन हटाने की मुहिम की भी समीक्षा की गई। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया की बारिश की वजह से दो-तीन दिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका लेकिन बाद में लगातार यह मुहिम जारी है। 

ये भी पढ़े-  MP News: स्पेन दौरे में सीएम मोहन यादव की बड़ी पहल, तकनीक और वस्त्र उद्योग में निवेश की संभावनाएं टटोलीं

विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य होगी
सांसद आलोक शर्मा ने सड़कों पर बेतरतीव तरीके से लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर और खंबों को हटाने कलेक्टर से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछ्ली बैठक में इसके लिए नई पॉलिसी बनाने पर चर्चा हुई थी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग की कमेटी बन चुकी है इसकी एक बैठक भी हो चुकी है। अगली बैठक में विद्युत विभाग की एमडी और सक्षम अधिकारियों को भी बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया। सांसद शर्मा ने कहा कि पॉलिसी ऐसी बने कि भविष्य में यदि किसी को भी अपने घर के सामने रोड पर या कॉलोनी में विद्युत खंबे लगाना है , ट्रांसफार्मर लगाना है तो उसके लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की अनुमतियां लेना आवश्यक किया जाए जिससे बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर शहर की यातायात व्यवस्था में बाधक न बने।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed