फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal Crime Branch arrested six smugglers with 1.35 quintals of ganja

MP News: क्राइम ब्रांच ने 1.35 क्विंटल गांजे के साथ छह तस्करों को किया गिरफ्तार, ओडिशा से भोपाल लाया गया था

Sun, 16 Jun 2024 08:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

Bhopal News: भोपाल क्राइम ने एक क्विंटल 35 किलो गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से  गांजा लाकर भोपाल में खपाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
MP News: Bhopal Crime Branch arrested six smugglers with 1.35 quintals of ganja
पुलिस ने जब्त किया गांजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के आसपास क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे राज्यों से भी भोपाल में तस्करी की जा रही है। भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरोह के छह सदस्य एक क्विंटल 35 किलो गांजा ओडिशा से भोपाल लाए थे। जिसे राजधानी में सप्लाई करने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और आरोपितों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


दो गाड़ियों से गांजा लेकर भोपाल पहुंचे थे तस्कर
क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ तस्कर ओडिशा से जबलपुर होते हुए दो गाड़ियों में मादक पदार्थ लेकर भोपाल पहुंचे थे। जम्बूरी मैदान से जब इन्हें गिरफ्तार किया गया तो शहर के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। मुखबिर द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर पुलिस जंबूरी मैदान पहुंची तो वहां सफेद रंग की ट्रैवलर में चार व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। इसके अलावा एक कार भी वहां खड़ी थी, जिसमें दो लोग सवार थे। इसके बाद गाड़ी की घेराबंदी की गई। ट्रैवलर और कार में तलाशी के दौरान एक क्विंटल 35 किलो गांजा गाड़ी में पाया गया। वहीं, पूछताछ में आरोपितों ने ओडिशा से गांजा लाकर  भोपाल में सप्लाई करना कबूल किया। तस्करों ने गांजा अलग-अलग पैकैटों में सप्लाई करने के ट्रैवलर की छत और गाड़ी के भीतर रखा था।
विज्ञापन


जंबूरी मैदान में डील 
क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गांजे की तस्करी के लिए जंबूरी मैदान से ही डील होनी थी। तलाशी के दौरान बॉक्स के अंदर 70 पैकेट खाकी भूरे रंग के टेप से लिपटे हुए मिले। जिसकी जांच करने पर पैकेट के अंदर गांजा पाया गया। इसके अलावा गाड़ी में सात बोरियों और एक चादर की पोटली में भी गांजा रखा हुआ था, जिनका कुल वजन एक क्विंटल 35 किलो था। एक बोरी में 15 किलो गांजा था और हर बोरी में डेढ़ किलो गांजे से भरे 10 पैकेट मिले। बोरी के अंदर सफेद रंग के कपड़े में आरोपितों ने गांजे को छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना की तलाश जारी
कार्रवाई में पुलिस ने मौके पर मौजूद छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 27 वर्षीय करोंद निवासी मो. उबेश, रितेश प्रजापति (सोहोर), सतीश राजपूत (छोला), गोपाल सिंह यादव (विदिशा), समशेर अली (कोलीपुरा, जहांगीराबाद) शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों की जानकारी ले रही है। वहीं, विदिशा में रहने वाला गैंग का सरगना महेन्द्र यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed