फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BHEL will demolish 1500 out of 7500 houses, will renovate and allocate three thousand

MP News: भेल 7500 घरों में से 1500 को करेगा ध्वस्त, तीन हजार का नवीनीकरण कर आवंटन करेगा

Thu, 29 Aug 2024 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Aug 2024 07:31 AM IST
सार

भेल टाउनशिप में कुल 7500 क्वार्टर हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ तीन हजार में ही लोग रह रहे हैं। बाकी घर खाली हैं। यहां सुनसान जगह पर अपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए अब भेल प्रशासन ने तीन हजार घरों की मरम्मत करने और उनको अलॉट करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
MP News: BHEL will demolish 1500 out of 7500 houses, will renovate and allocate three thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी भोपाल स्थित भेल परिसर के क्वार्टरों की हालत बहुत खराब हो गई है। अब भेल प्रशासन ने साढ़े सात हजार घरों में से डेढ़ हजार को तोड़ने का फैसला लिया है। दरअसल, पुलिस का कहना है कि खाली घरों में अपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। हालांकि, भेल प्रशासन ने पुलिस के दावे को खारिज किया है। भेल प्रशासन का कहना है कि बहुत ज्यादा खराब घरों का तोड़ने का फैसला किया गया है। इससे पहले भी दो से तीन फेज में घर तोड़े गए हैं। 
विज्ञापन


भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की टाउनशिप बड़े एरिया में फैली है। पहले इस टाउनशिप में बहुत चहल-पहल रहती थी, लेकिन अब यहां पर सन्नाटा पसरा रहता है। दरअसल अब भेल में काम करने वालों की संख्या कम हो गई है। पहले यहां पर लगभग 22 हजार कर्मचारी थे, जो अब घटकर 4500 से भी कम रह गए हैं। अब ज्यादातर कर्मचारी टाउनशिप से बाहर अपने घर बनवाकर रह रहे हैं। इसका कारण पुराने क्वार्टरों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पाना है। 
विज्ञापन


भेल टाउनशिप में कुल 7500 क्वार्टर हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ तीन हजार में ही लोग रह रहे हैं। बाकी घर खाली हैं। यहां सुनसान जगह पर अपराधिक घटनाओं की आशंका रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए अब भेल प्रशासन ने तीन हजार घरों की मरम्मत करने और उनको अलॉट करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेल के एजीएम पीआर विनोदानंद झा ने कहा कि 1500 घर पूरी तरह से तोड़ दिए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी हो गए हैं। बाकी तीन  हजार मकानों की मरम्मत की जाएगी और उनको कर्मचारियों को अलॉट किया जाएगा। भेल अपने कर्मचारियों के अलावा सीआईएसएफ कर्मियों और अन्य सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को भी घर आवंटित करता है। झा ने कहा कि हमारे गार्ड पूरी टाउनशिप में गश्त करते हैं। हालांकि, चारों ओर निजी कॉलोनियों के साथ, टाउनशिप अब हर दिशा से खुली है। कभी कभार कोई घटना होने पर हम उचित कदम उठाते हैं। हमने गोविंदपुरा और पिपलानी थाना को गश्त के लिए एक-एक बुलेरो गाड़ी और ड्राइवर दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed