फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bailable warrant of Rs 10,000 issued against MP Pragya Thakur in Malegaon blast.

MP News:सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट में 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी  किया

Mon, 11 Mar 2024 05:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Mar 2024 05:18 PM IST
सार


सांसद प्रज्ञा सिंह के वकील ने उनको राहत देने के लिए कोर्ट में एक आवेदन दायर किया था, जिसमें उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का जिक्र किया था। साथ ही चिकित्सा प्रमाण पत्र की कॉपी भी संलग्न थी। लेकिन कोर्ट ने संलग्न चिकित्सा प्रमाण पत्र को ना मंजूर कर दिया।

विज्ञापन
MP News: Bailable warrant of Rs 10,000 issued against MP Pragya Thakur in Malegaon blast.
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मुश्किलें बढ़ते जा रही है। उनके खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट मामले में स्पेशल कोर्ट ने 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल मालगांव ब्लास्ट मामले में सांसद को संबंधित सवालों का जवाब देने पेश होना था,लेकिन वह नहीं पहुंची। जिसके बाद कोर्ट ने सांसद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। 
विज्ञापन


सांसद प्रज्ञा सिंह के वकील ने उनको राहत देने के लिए कोर्ट में एक आवेदन दायर किया था, जिसमें उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का जिक्र किया था। साथ ही चिकित्सा प्रमाण पत्र की कॉपी भी संलग्न थी। लेकिन कोर्ट ने संलग्न चिकित्सा प्रमाण पत्र को ना मंजूर कर दिया। जानकारी के अनुसार वह मूल प्रमाण पत्र ना होकर उसकी फोटो कॉपी थी। इसके बाद कोर्ट ने सांसद के खिलाफ 10 हजार रुपए जमानती वारंट जारी कर उनको कोर्ट में पेश होकर जवाब देने को कहा है। जानकारी के अनुसार सांसद 20 मार्च को कोर्ट में पेश हो सकती है।  
विज्ञापन


बता दें 29 सितंबर 2008 को मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी संदिग्ध है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट में चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed