फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Assembly Speaker Girish Gautam's health deteriorated, CM Bansal reached the hospital to meet him.

MP News: विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबीयत बिगड़ी, सीएम बंसल अस्पताल मिलने पहुंचे

Tue, 21 Feb 2023 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Feb 2023 10:58 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार गौतम को दोपहर में रीवा जिले के मनगवां में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको बुखार के बाद लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई। इसके बाद डॉक्टर उनकी जांच के लिए पहुंचे। गौतम की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर रीवा भेजा, जिसके जरिए गौतम को भोपाल लाया गया।

विज्ञापन
MP News: Assembly Speaker Girish Gautam's health deteriorated, CM Bansal reached the hospital to meet him.
विधानसभा अध्यक्ष का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उनको रीवा से हेलीपकॉप्टर से मंगलवार को भोपाल लाया गया। यहां बंसल अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गौतम का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी तबीयत अभी ठीक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौतम को दोपहर में रीवा जिले के मनगवां में एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको बुखार के बाद लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई। इसके बाद डॉक्टर उनकी जांच के लिए पहुंचे। गौतम की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर रीवा भेजा, जिसके जरिए गौतम को भोपाल लाया गया। यहां पर उनको बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कुछ मंत्री उनका हाल चाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गौतम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  उनके स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार को विकास यात्रा के दौरान मनगवां में एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हिस्सा लेने वाले थे। रात में तेज बुखार तथा दिन में अधिक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हेल्पीकॉप्टर से चोरहटा स्थित एयर स्टिप से भोपाल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed