{"_id":"643eaf4e07b87ae90f0c9e16","slug":"mp-news-arun-yadav-asked-the-government-what-did-obcs-do-in-9-years-when-will-the-pm-release-the-census-fi-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पिछड़ा वर्ग पर गरमाई सियासत, अरुण यादव ने पीएम से पूछा जातिगत जनगणना के आंकड़े कब जारी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पिछड़ा वर्ग पर गरमाई सियासत, अरुण यादव ने पीएम से पूछा जातिगत जनगणना के आंकड़े कब जारी करेंगे
Tue, 18 Apr 2023 08:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:25 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 18 सालों से भाजपा की सरकार है। लेकिन पिछड़ा वर्ग जिसका हकदार है, उसे आज तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अरुण यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमले शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से सवाल पूछा। वहीं, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने उच्च शिक्षा में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था, लेकिन उसको सही तरीके से लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 18 सालों से भाजपा की सरकार है। लेकिन पिछड़ा वर्ग जिसका हकदार है, उसे आज तक नहीं मिला है। यादव ने आगे कहा कि वर्ष 2011-12 में जब हमने मनमोहन सरकार के समय जातिगत जनगणना का काम किया था। जनगणना पूर्ण हो चुकी थी सिर्फ आंकड़े जारी करने का काम बाकी था, लेकिन पिछले 10 साल से नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री है, मोदी जी लगातार पिछड़ों की बात तो करते और चुनाव में पिछड़ों के नाम पर वोट भी मांगते है, मगर पिछड़ा वर्ग के लिए करते कुछ नहीं। यादव ने कहा कि जो हमने जातिगत जनगणना कराई उस पर भी रोक लगाने का काम किया है। आखिर जनगणना के आंकड़े जारी क्यों नहीं किए जा रहे?
विज्ञापन
यादव ने पीएम से सवाल किया कि आपने जो 50 फीसदी का आरक्षण कैप लगाकर रखा है उसे समाप्त करने में क्या परेशानी है? हम सब यह प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि आप जातिगत जनगणना के आंकड़े कब जारी करेंगें? जो आरक्षण में 50 फीसदी का कैप लगा हुआ है उसे समाप्त करने के लिए आप क्या करेंगे? पिछड़ा वर्ग की आबादी के लिए आपका क्या एजेंडा और प्लान है यह देश की जनता को बताएं?
विज्ञापन
