फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Appointments in Corporation/Board in the state, Dabur made Forest Corporation and Prajapati the Presi

MP News: प्रदेश में निगम/बोर्ड में नियुक्तियां, डाबर को वन निगम और प्रजापति को माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया

Thu, 19 Jan 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Jan 2023 10:35 PM IST
सार

प्रदेश में निगम/बोर्ड/मंडल में रिक्त पदों पर लंबे समय से सियासी नियुक्तियों को लेकर चर्चा चल रही थी। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद शिवराज सरकार ने चार पदों पर नियुक्तियां की है। इसमें कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के मध्य प्रदेश माटीकला बोर्ड में रामदयाल प्रजापति को दो वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
MP News: Appointments in Corporation/Board in the state, Dabur made Forest Corporation and Prajapati the Presi
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में निगम/बोर्ड/मंडल में सियासी नियुक्तियां की गई है। रामदयाल प्रजापति को मध्य प्रदेश माटीकाला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में निगम/बोर्ड/मंडल में रिक्त पदों पर लंबे समय से सियासी नियुक्तियों को लेकर चर्चा चल रही थी। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद शिवराज सरकार ने चार पदों पर नियुक्तियां की है। इसमें कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के मध्य प्रदेश माटीकला बोर्ड में रामदयाल प्रजापति को दो वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रजापति भोपाल के रहने वाले हैं। वह पार्षद और भोपाल नगर निगम में अध्यक्ष रह चुके हैं। उनको मुख्यमंत्री का विश्वसनीय माना जाता हैं। निवाड़ी जिले के नंद राम कुशवाह को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि कुशवाह बाय इलेक्टशन के समय कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके चलते उनको एडजस्ट किया गया हैं।
विज्ञापन

 
डाबर को वन निगम में अध्यक्ष बनाया
पूर्व विधायक माधो सिंह डाबर को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अलीराजपुर निवासी माधो सिंह 2018 में जोबट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद जोबट में उप चुनाव में कांग्रेस से सुलोचना रावत के बीजेपी ज्वाइंन करने पर टिकट दे दिया गया था। उस समय माधो सिंह को रावत का विरोध नहीं करने के लिए कहा गया था। अब उनको वन निगम का अध्यक्ष बना कर इनाम देने के रूप में देखा जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सत्येंद्र भूषण वन विकास निगम में उपाध्यक्ष
भोपाल निवासी सत्येंद्र भूषण को वन विभाग के मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। सत्येंद्र भूषण प्रदेश कार्यालय मंत्री रह चुके हैं। बीजेपी शर्मा के अध्यक्ष बनने के बाद से उनको संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed