फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Appeal to update document in Aadhaar card made ten years ago

MP News: दस वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने की अपील

Wed, 17 May 2023 09:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 May 2023 09:56 PM IST
सार

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखा है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि आधार धारकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई ने 'अपडेट डॉक्यूमेंट' की एक नई सुविधा विकसित की है।

विज्ञापन
MP News: Appeal to update document in Aadhaar card made ten years ago
10 साल पुरानेआधार कार्ड अपडेट कराने की अपील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य शासन ने प्रदेश के ऐसे नागरिकों, जिनके आधार कार्ड बने 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हो, उनसे इन्हें अपडेट करवाने की अपील की है। आधार कार्ड धारकों को उनके व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट करवाने का आग्रह किया गया है। इससे यूआईडीएआई की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी (सीआईडीआर) में नागरिकों का नवीनतम डाटा सुरक्षित अपडेट रह सकेगा। 
विज्ञापन


'अपडेट डॉक्यूमेंट' की नई सुविधा 30 जून तक मुफ्त
इस संबंध में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखा है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि आधार धारकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई ने 'अपडेट डॉक्यूमेंट' की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को नागरिक my Aadhaar portal के माध्यम से ऑनलाईन एक्सेस कर डॉक्यूमेंट अपडेट 30 जून 2023 तक निःशुल्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आधार सेंटर पर भी अपडेट करा सकते हैं
यह नई सुविधा आधार को व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को अद्यतन करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त रहवासी आधार सेंटर पर जाकर भी डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते हैं। इसका 50 रुपये शुल्क कियोस्क संचालक को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed