फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Another big blow to the common man, Sanchi milk again costlier by two rupees

MP News: आम आदमी को एक और बड़ा झटका, सांची दूध फिर दो रुपए महंगा हुआ

Sat, 24 Dec 2022 02:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Dec 2022 02:30 PM IST
सार

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित के मुख्य कार्यपलन अधिकारी की तरफ से नए दरों के संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार अब डायमंड दूध 500 एमएल 32 रुपए की जगह 33 रुपए का मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड)  500 एमएल 31 रुपए की जगह 32 रुपए और फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर 61 रुपए की जगह 63 रुपए में मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: Another big blow to the common man, Sanchi milk again costlier by two rupees
दूध - फोटो : social media

विस्तार

एमपी स्टेट डेयरी को-ऑपरेटिव फेडरेशन भोपाल ने सांची दूध के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। फेडरेशन ने सांची दूध दो रुपए महंगा कर दिया है। यह बढ़ी हुई दरें 25 दिसंबर से लागू होगी। बता दें पिछली बार 20 अक्टूबर को दूध के दाम बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन

 
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित के मुख्य कार्यपलन अधिकारी की तरफ से नए दरों के संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार अब डायमंड दूध 500 एमएल 32 रुपए की जगह 33 रुपए का मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड)  500 एमएल 31 रुपए की जगह 32 रुपए और फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर 61 रुपए की जगह 63 रुपए में मिलेगा। वहीं, स्टैण्र्ड दूध (शक्ति)  500 एमएल 28 रुपए की जगह 29 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 25 रुपए की जगह 26 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 23 रुपए की जगह 24 रुपए, स्किम्ड मिल्ड लाईट 500 एमएल 20 रुपए की जगह 21 रुपए,  चाह दूध 1 लीटर 54 रुपए की जगह 56 रुपए और चाय स्पेशल दूध 1 लीटर 49 रुपए की जगह 51 रुपए में मिलेगा।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार 25 दिसंबर को सांची दूध पर छपी हुई पुरानी दरों को रद्द माना जाएगा। वहीं, 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक अग्रिम कार्ड वाले उपभोक्ताओं को 15 जनवरी 2023 तक पुरानी दरें ही लागू होगी। 16 जनवरी से नए कार्ड पर नई दरें प्रभावशील होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed