फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Anger in the country against Bilawal Bhutto, BJP Yuva Morcha burnt effigy in Bhopal

MP News: बिलावल भुट्टो के खिलाफ देश में गुस्सा, भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

Sat, 17 Dec 2022 01:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिलावल भुट्टो का पुतला और पाकिस्तान के झंडे को जलाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएं। बता दें सुबह भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिंटो हाल के पास एकजुट हुए। यहां पर बिलावल का पुतला जलाया और नारेबाजी की।

विज्ञापन
MP News: Anger in the country against Bilawal Bhutto, BJP Yuva Morcha burnt effigy in Bhopal
भोपाल में बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के खिलाफ देश भर में गुस्सा है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भोपाल में बिलावल भुट्टो को को पुतला जलाया। बिलावल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने पर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिलावल भुट्टो का पुतला और पाकिस्तान के झंडे को जलाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएं। बता दें सुबह भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिंटो हाल के पास एकजुट हुए। यहां पर बिलावल का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इसके बाद पैदल मोर्च कर राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं करेंगे। जो देश आतंकवाद का निर्यातक है। उससे इसके अलावा कोई दूसरी उम्मीद भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

 
बता दें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव लागू करने की अपील की। इस पर भारत ने की तरफ से ओसामा बिन लादेन को शरण देने और आंतकवाद का समर्थन करने वालों को टिप्पणी न करने की सलाह देते हुए जवाबी हमला किया। इस पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की। बिलावल ने कहा कि वह बुचर ऑफ गुजरात है। इस टिप्पणी पर देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed