फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Anganwadi worker's honorarium of 13 thousand rupees, CM's announcement - will give 1.25 lakhs on reti

MP Politics: CM शिवराज का एलान- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानेदय 13 हजार रुपये, सेवानिवृत्ति पर 1.25 लाख देंगे

Sun, 11 Jun 2023 05:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने एक पाप  किया, हमने जो 10 हजार रुपए मानदेय बढ़ाया। उसी में से 1500 रुपए मार दिये। आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया। 

विज्ञापन
MP News: Anganwadi worker's honorarium of 13 thousand rupees, CM's announcement - will give 1.25 lakhs on reti
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाडली बहना योजना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। भेल दशहरा मैदान में भारतीय मजदूर संघ की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक योजना बनाकर मैं घोषित कर रहा हूं कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक मुश्त सवा लाख रुपये और सहायिका को एक लाख रुपये दिये जाएंगे। सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का लाडली बहना का एक हजार रुपये के अलावा मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपये कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय 6 हजार 500 रुपये कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदोन्नति का आरक्षण 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत पहले ही किया गया है। सीएम ने कहा कि हर साल कार्यकर्ताओं को इंक्रीमेंट मिलेगा। शासकीय कर्मचारियों की तरह ही छुट्टी और अन्य सेवा देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


 


कमलनाथ पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री बना, तब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 500 रुपये था। जिसे 2008-2009 में 1500 और 2013-14 से बढ़ाते ले गए। 2018 में 10 हजार रुपये मानदेय करने का काम किया है। भाजपा ने यह काम किया, कांग्रेस ने नहीं किया। कांग्रेस और कमलनाथ ने एक पाप जरूर किया, हमने जो 10 हजार रुपये बढ़ाए थे। उसी में से 1500 रुपये मार दिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आपके साथ अन्याय किया।


 
 

ऐसे जानें किसका कितना मानदेय बढ़ेगा  
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वर्तमान मानदेय 10 हजार रुपये है। घोषणा के अनुसार तीन हजार रुपये बढ़ेंगे। लाडली बहना योजना के एक हजार अलग से मिलेंगे। वहीं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वर्तमान मानदेय 5 हजार रुपये है। घोषणा के अनुसार 1500 रुपये बढ़ेंगे। लाडली बहना योजना के एक हजार रुपये अलग से मिलेंगे। सहायिका का वर्तमान मानदेय 5 हजार रुपये है। घोषणा के अनुसार 1500 रुपये बढ़ेंगे। एक हजार रुपये लाडली बहना योजना के अलग से मिलेंगे।

ढाई लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं
सीएम शिवराज ने चुनाव से पहले प्रदेश की करीब सवा लाख आंगनवाड़ी में कार्यरत सवा लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सवा लाख आंगनवाड़ी सहायिका को साधने के लिए बड़ा एलान किया है। बता दें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगें कर रही थीं।

 

गर्मी में परेशान होती रही महिलाएं 
कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंची थीं। कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाएं गर्मी से परेशान होती रहीं। यहां पर ना तो पंखे थे ना ही कूलर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed