फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Amit Shah will hold public meetings in Mandla and Katni tomorrow, PM Modi will come to Hoshangabad on

MP News: अमित शाह कल मंडला और कटनी में करेंगे जनसभा, पीएम मोदी 14 को होशंगाबाद के पिपरिया में आएंगे

Wed, 10 Apr 2024 08:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 10 Apr 2024 08:40 PM IST
सार


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मंडला और कटनी में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को होशंगाबाद सीट के पिपरिया आएंगे। 

विज्ञापन
MP News: Amit Shah will hold public meetings in Mandla and Katni tomorrow, PM Modi will come to Hoshangabad on
अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में लगातार दौरे कर रहे हैं। अमित शाह गुरुवार को मंडला एवं कटनी में जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह दोपहर 12.50 बजे मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं दोपहर 1.30 बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 2.50 बजे कटनी के विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। दोपहर 3.10 बजे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


14 को मोदी पिपरिया आएंगे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में होशंगाबाद के पिपरिया में सभा करेंगे। वहीं, 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री का सागर दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे, बालाघाट में भारती पारधी, अब नर्मदापुरम में दर्शन सिंह और सागर में लता वानखेड़े के लिए जनसभा करेंगे। अभी तक इन चारों प्रत्याशियों को मौजूदा सांसदों को टिकट काटकर दिए हैं। ये सभी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो और रैली भी इसी बात को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं। दरअसल, भाजपा ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में कमजोर प्रत्याशियों की सीटों पर पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। सागर जनसभा से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों को भी साधेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह की कल मऊगंज और सतना में जनसभा 
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को रीवा एवं सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे।सिंह दोपहर 12 बजे मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा के नईगढ़ी देवतालाब ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सिंह दोपहर 2.30 बजे सतना जिले की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा 12 को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 अप्रैल को सीधी एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप जनसभा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  12 अप्रैल को दोपहर 11 बजे सीधी के बहरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा दोपहर 2.30 बजे छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 

एमपी में चार चरणों में चुनाव 
मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव है। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, सीधी और शहडोल में मतदान होगा।  इसके बाद दूसरे चरण में 6 सीटों दमोह, खजुराहो, होशंगाबाद, रीवा, सतना, टीकमगढ़ में  26 अप्रैल को, तीसरे चरण में 7 मई को 9 सीटों पर मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीट देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर,खरगोन और खंडवा में मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed