फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News All Schools will be closed for six days from october 22 order issued

MP News: 22 अक्टूबर से छह दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

Sat, 08 Oct 2022 08:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 08:13 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 22 से 27 अक्टूबर तक करीब छह दिन तक बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
MP News All Schools will be closed for six days from october 22 order issued
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 22 से 27 अक्टूबर तक करीब छह दिन तक बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। दशहरे के बाद जारी हुए इस आदेश से बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सभी के चेहरे पर खुशी की लहर छाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में दीपावली अवकाश की घोषणा कर दी है, जिसके तहत अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 22 से 27 अक्टूबर तक छह दिन का पूर्ण अवकाश रहेगा। इन दिनों में बच्चों से लेकर शिक्षकों तक किसी को भी स्कूल जाने की टेंशन नहीं रहेगी। ये महीने सभी के लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। क्योंकि इस महीने में सभी को जमकर छुट्टियां मिल रही हैं। आइये जानते हैं और कितने दिन रहेगी इस महीने में स्कूल की छुट्टियां।
विज्ञापन


रविवार का अवकाश...
इस महीने सभी को 9 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को रविवार का अवकाश भी मिलेगा। इस प्रकार आने वाले दिनों में करीब 10 दिन की छुट्टियां तो आसानी से मिल ही रही है। अगर कोई बच्चा या शिक्षक रविवार देखकर एक दो दिन की छुट्टी और भी ले ले, तो उसे 8-10 दिन का छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed