फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Agriculture Minister said that the government has neither talked about making agriculture a profitabl

MP News: MLA के सवाल पर कृषि मंत्री का जवाब सरकार ने कृषि को लाभ का धंधा और आय दोगुनी करने की बात नहीं कही

Tue, 20 Dec 2022 10:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Dec 2022 10:25 AM IST
सार

विधानसभा में विधायक बापू सिंह तंवर ने कृषि मंत्री से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री या कृषि मंत्री ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने संबंधी कोई घोषणा, आश्वासन या बात कहीं कही थी। इस पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन
MP News: Agriculture Minister said that the government has neither talked about making agriculture a profitabl
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार विधायकों के सवालों में घिर गई। विधायकों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब में अधिकतर में मंत्री जानकारी एकत्रित करने का जवाब ही दिया। पहले दिन विधानसभा को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


विधानसभा में विधायक बापू सिंह तंवर ने कृषि मंत्री से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री या कृषि मंत्री ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने संबंधी कोई घोषणा, आश्वासन या बात कहीं कही थी। इस पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। इसी से संबंधित विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री ने 2017 में घोषणा की थी कि 2022 तक किसानों की आय को दागुना कर दिया जाएगा। यदि हां, तो वर्ष 2017 में किसानों की आय की थी और वर्ष 2022 के अनुसार कितनी है।
विज्ञापन


स पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब दिया कि ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। वहीं, किसनों की आय की आय से संबंधित आकड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय से संबंधित वार्षिक आकड़े एकत्रित नहीं किए जाने से उत्तर दिया जाना संभव नहीं है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सितंबर 2022 की स्थिति में कुल कृषि योग्य भूमि 156.70 लाख हेक्टेयर है। आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020-21 के अनुसार 74.70 प्रतिशत भूमि सिंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed