फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Agriculture department officer caught taking bribe, major action by Lokayukta Sagar

MP News:  रिश्वत लेते पकड़ा गया कृषि विभाग का अधिकारी, लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई

Sat, 28 Jun 2025 05:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

सागर में लोकायुक्त की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्हें कृषि दवाइयों की दुकान के लाइसेंस और मक्का की सैंपल रिपोर्ट में मदद के लिए रिश्वत मांगते समय रंगहाथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
MP News: Agriculture department officer caught taking bribe, major action by Lokayukta Sagar
लोकायुक्त की कार्रवाई

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस सागर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (एसएडीओ) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र बिल्हरा निवासी सुनील कुमार जैन की सागर शहर की बड़ी सब्जी मंडी में "कृषक खुशहाली" नामक कृषि दवाइयों की दुकान है। इस दुकान का लाइसेंस कृषि विभाग से जारी होता है और उसका नवीनीकरण लंबित था। साथ ही, पीसी (प्रिंसिपल सर्टिफिकेट) दर्ज करने और मक्का की सैंपल रिपोर्ट उनके पक्ष में देने के लिए आरोपी अधिकारी संतोष कुमार जैन, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। आवेदक ने 27 जून को इस रिश्वतखोरी की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त  योगेश्वर शर्मा ने निरीक्षक के.पी.एस. बेन को जांच सौंपते हुए शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान आरोपी ने पहले 10 हजार रुपये ले लिए और शेष 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


दुकान पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी
लोकायुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक संजय जैन के नेतृत्व में निरीक्षक के.पी.एस. बेन के निर्देशन में ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने बड़ी सब्जी मंडी स्थित आवेदक की दुकान पर आरोपी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रैप टीम प्रभारी उप पुलिस अधीक्षकसंजय जैन, निरीक्षक अभिषेक वर्मा सहित लोकायुक्त पुलिस की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed